विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर से बड़ी खबर: सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला के जेल से बाहर आने से पहले पहुंची ईडी की टीम

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 06:09 PM (IST)

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है, शाम ...और पढ़ें

आजम खान के जेल से छूटने की सूचना पर जेल के बाहर एकत्र सपा कार्यकर्ता।

आजम खान के जेल से छूटने की सूचना पर जेल के बाहर एकत्र सपा कार्यकर्ता।

HighLights

  1. लखनऊ के नंबर वाली गाड़ियां पहुंचीं जिला कारागार

जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। शाम तक उनकी रिहाई हो सकती है।

शनिवार को दिन भर उनके अधिवक्ता मुचलके भरवाकर रिहाई के परवाने जारी कराने में लगे रहे। मुकदमों की संख्या अधिक होने के कारण इसमें पूरा दिन लग गया।

आजम के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि सभी मुकदमों में रिहाई के परवाने जारी हो गए हैं। आजम खान के खिलाफ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहे पांच मुकदमों में शुक्रवार को ही रिहाई के परवाने जेल पहुंच गए थे।

शनिवार को दो पैन कार्ड के जिस मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को हाई कोर्ट से जमानत मिली है, उसमें भी रिहाई का परवाना बन गया। आजम खान की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। वे जेल पर जुटना शुरू हो गए हैं।

जेल के अंदर पहुंची ईडी की टीम

लखनऊ के नंबर वाली गाड़ियों से कुछ लोग जिला कारागार पहुंचे हैं। इनमे से तीन-चार लोग जेल के अंदर गए हैं। सपा समर्थकों में ईडी द्वारा कार्रवाई की आशंका को लेकर चर्चा हो रही है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, ईडी के कुछ अधिकारी जेल के अंदर गए हैं। उनका मकसद क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। आजम खान भी अभी जेल के अंदर ही हैं।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी: 426 करोड़ की संपत्ति कुर्की के बाद चंदे-खर्च की जांच तेज, आजम खान के करीबियों पर गिरफ्तारी की तलवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।