विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अतुल ने जीता ब्रांज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 05:56 PM (IST)

दुबई में आयोजित जी-2 इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में गाजियाबाद के अतुल राघव व सीनियर वर्ग में हर्ष चौधरी के दो खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसमें जूनियर वर्ग में अतुल राघव ने ब्रांज मेडल जीतकर गाजियाबाद के साथ ही देश का नाम रोशन किया। व‌र्ल्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फुजेराह ओपन-2020 व‌र्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप से पूर्व दोनों खिलाड़ियों ने इससे पूर्व गुजरात में आयोजित आइसीएसई नेशनल स्कूल गेम्स

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अतुल ने जीता ब्रांज
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अतुल ने जीता ब्रांज

जासं, गाजियाबाद : दुबई में आयोजित जी-2 इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में गाजियाबाद के अतुल राघव व सीनियर वर्ग में हर्ष चौधरी के दो खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें जूनियर वर्ग में अतुल राघव ने ब्रांज मेडल जीतकर गाजियाबाद के साथ ही देश का नाम रोशन किया।

व‌र्ल्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फुजेराह ओपन-2020 व‌र्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप से पूर्व दोनों खिलाड़ियों ने इससे पूर्व गुजरात में आयोजित आइसीएसई नेशनल स्कूल गेम्स वर्ष 2018 व 2019 में लगातार दो बार स्वर्ण पदक हासिल किए थे। दुबई में यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित हुई। पदक लेकर लौटे खिलाड़ी अतुल राघव ने बताया कि चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना उनका सपना था, जिसे उन्होंने साकार किया। पदक लेकर लौटने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।