हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती
...और पढ़ें

हापुड़, जागरण संवाद केंद्र : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्माण समाज के सौजन्य से नगर में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजे व ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मोहल्ला श्रीनगर से शोभायात्रा का प्रारंभ हरिद्वार से आए गुरुजी प्रेमानंद ने फीता काटकर किया। शोभयात्रा शिवपुरी, स्वर्ग आश्रम रोड़, पक्काबाग, फ्री गंज रोड़, तहसील चौपला होते हुए रामलीला मैदान में ब्राह्माण समाज की प्याऊ पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभयात्रा का स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोदी अस्पताल के सामने राधे-राधे सेवा परिवार की ओर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। वहीं, पक्काबाग, फ्री गंज रोड़ व तहसील चौपले पर भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजे, ढोल नगाड़े व ताशे यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा में काली मां, शंकर भगवान का रौद्र रूप, राधाकृष्ण, नादियां पर चढ़कर शिव विवाह व देशभक्ति पर आधारित झांकियां दिखाई गई, जिन्हें देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद शोभायात्रा का दिल्ली रोड़ स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में विश्राम कराया गया। कुछ देर बाद शोभायात्रा का रामलीला मैदान स्थित ब्राह्माण समाज की प्याऊ पर समापन किया गया। हरिद्वार से आए गुरुजी प्रेमानंद अपने शिष्यों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। वहीं, वृंदावन से आई इस्कान टीम ने भी यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा में जगह-जगह शिकंजी व प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, डा. संजीव वशिष्ठ, सचिन शर्मा, अजीत शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, पवन शर्मा, पप्पू पाराशर, अखिलेश गुरुजी, रामानंद शर्मा, के.सी शर्मा, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, अशवनी शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुभम शर्मा व दीपांकर उपस्थित थे।
इसके अलावा मंगलवार को नगर में कई स्थानों पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय ब्राह्माण समाज द्वारा सेठ तुलाराम की धर्मशाला में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अमरीश गौतम ने कहा कि ब्राह्माणों ने सदैव देशहित में अपनी अहम भूमिका निभाई है। वहीं, दलितों के उत्थान में ब्राह्माण हमेशा अग्रणी रहा है। विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्माण समाज को संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। ब्राह्माणों ने हमेशा राष्ट्रहित में विशेष योगदान दिया है। ब्लाक प्रमुख अनिल चौधरी ने कहा कि मतभेद भुलाकर भगवान परशुराम जयंती का आयोजन सराहनीय है।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस के अविनाश गौतम, संस्था के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, हेमंत मिश्रा, नरेश चंद, रवीश शर्मा, अशोक, आत्मप्रकाश, मनमोहन, अमित, दिनेश, महेंद्र, बोधेश, योगेंद्र पंडित, अरविंद, अनुज, देवपाल, सर्वेश, विकास, मुरली पंडित, अनिल वाजपेयी, विजय कुमार, मनोज, भगवान दास, अनिल, हाजी सगीर, मोमिन अंसारी, चंद्रपाल तेवतिया, महताब आलम, प्रदीप सिंहल, हरिओम, नितिन, लक्ष्मण, सचिन शर्मा उपस्थित थे।
वहीं, माता शीतला मंदिर के तत्वावधान में पुजारी अवस्थी व राजेश ने मंत्रोच्चारण से भगवान परशुराम का अभिषेक किया। इस अवसर पर भक्तजनों ने मीठे जल की प्याऊ लगाकर सेवा की। इस अवसर पर वेदप्रकाश, धनपतलाल, राकेश शर्मा, एस.एम सक्सैना, ताराचंद मोघे, बबलू, रमेश विश्नोई, भोपाल मलिक व विजय उपस्थित थे। उधर, मेरठ रोड़ स्थित आवास विकास संजय विहार में परशुराम जयंती मनाई गई। दिनेश बाबला ने भगवान परशुराम के कार्यो पर प्रकाश डाला एवं अन्याय करने वालों के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पवन शर्मा, बोबी पाठक, वंश आत्रेय, चंदन शौर्य, विश्वास शर्मा, चिंटू, नितिन पाठक, प्रवीण, दीपक व पिंटू शर्मा उपस्थित थे।
गढ़मुक्तेश्वर, संवाद सहयोगी के मुताबिक क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। नक्का कुआं झारखंडेश्वर मंदिर में यज्ञ किया गया। उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर देश व विश्व में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।
प्राचीन नक्का कुआं झारखडेश्वर मंदिर में पंडित गितेश शास्त्री व सुधीर त्यागी की उपस्थित में यज्ञ के मुख्य यज्ञमान विष्णु दत्त नागर, पंडित विनोद गुरू, नीरज शर्मा, वैद्य हर्षवर्धन शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, संजीव शर्मा, महेश शुक्ल, विषु शर्मा ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र, देश व विश्व में शांति खुशहाली की कामना की। निवर्तमान सभासद संजय शर्मा, अजय, जयवर्धन शर्मा, आशीष, अमित शर्मा, संजीव, भूपेंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराकर धर्म लाभ अर्जित किया। क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक बीबी गर्ग, प्रधानाध्यापक महेश मिश्रा, मूलचंद चौहान ने चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। गांव बिहूनी, सलारपुर, नानई, दौताई, नानपुर, झड़ीना में भी भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।