24 घंटे में 88 केस मिले, संक्रमण दर हुई1.76 फीसद
जागरण संवाददाता गाजियाबाद नए साल के दूसरे दिन रविवार को कोरोना के 88 नए केस मिले है। मई के बाद 24 घंटे में सबसे अधिक केस मिलने के बाद जीनोम सिक्वेंसिग जांच बढ़ा दी गई है। अब तक 332 सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: नए साल के दूसरे दिन रविवार को कोरोना के 88 नए केस मिले है। मई के बाद 24 घंटे में सबसे अधिक केस मिलने के बाद जीनोम सिक्वेंसिग जांच बढ़ा दी गई है। अब तक 332 सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए हैं। दिल्ली से आने वाले 36 लोग भी संक्रमित मिले है। बताया गया है कि सभी लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं और रोज दिल्ली जाते हैं। सक्रिय केस 280 है और दो दिन में ही 169 केस मिल चुके है। संक्रमण दर 1.76 फीसद हो गई है। 11 ने कोरोना को मात दी है। 9 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विधायक के संपर्क में आए 102 की जांच में मिले 18 संक्रमित : साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के संपर्क में आने वाले 102 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 18 संक्रमित मिल चुके हैं। अब संक्रमित मिले 18 लोगों के संपर्क में आने वाले 1,620 लोगों की जांच की तैयारी चल रही है।
बाजारों में उमड़ी भीड़, लापरवाही जारी : रविवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। रमते राम रोड, बजरिया, गोल मार्केट, राजनगर, तुराबनगर, नवयुग मार्केट और गांधीनगर में लोगों ने खरीदारी की। लोगों के मुंह से मास्क गायब थे तो शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। पांच दिन में 227 केस मिले : विगत पांच दिनों में जिले में कोरोना के 227 नए केस मिले हैं। केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिग, ट्रेसिग और ट्रीटमेंट के व्यापक इंतजाम करने शुरू कर दिए है। कोविड कंट्रोल रूम में रविवार को समीक्षा बैठक में तय किया गया है कि अब मरीजों के इलाज को लेकर संसाधन मजबूत किए जाने बहुत जरूरी है। बाक्स..
पांच दिन में मिले नए कोरोना के मामलों का विवरण
तिथि केस
2 जनवरी 2022 88
1 जनवरी 2022 81
31 दिसंबर 2021 31
30 दिसंबर 2021 15
29 दिसंबर 2021 12
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।