ऑनलाइन दर्ज कराएं नगर निगम में शिकायत
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : लोगों की शिकायतें दर्ज कराने एवं निस्तारण करने के लिए नगर निगम में नया
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : लोगों की शिकायतें दर्ज कराने एवं निस्तारण करने के लिए नगर निगम में नया कंट्रोल रूम चालू हो गया। शनिवार को नए कंट्रोल रूम का उद्घाटन होने के बाद हेलो कंट्रोल रूम में टेलीफोन व ऑनलाइन सफाई व पानी की पांच शिकायतें दर्ज की गई। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के पंचम तल पर महापौर तेलूराम कांबोज ने सुबह 11 बजे नगर आयुक्त आरके सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, कंप्यूटर सिस्टम प्रभारी मुबारक, पार्षद मुकेश त्यागी, प्रवीन चौधरी आदि की मौजूदगी में फीता काटकर नगर निगम कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। लोगों की समस्याएं निपटाने के लिए कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जाएंगी। ऑनलाइन के अलावा सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक टेलीफोन नंबर- 0120-2790369 व 7042894190 पर भी दर्ज की जाएंगी। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए वेबसाइट जीएनएनपीजीआरएस डॉट इन पर शिकायत दर्ज की जाएगी। निगम ने इसे गाजियाबाद नगर निगम लोक जन शिकायत प्रकोष्ठ का नाम दिया है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम में आठ कक्ष बनाए गए हैं।
तय समय पर होगा समाधान
नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायतों का तय समय पर समाधान होगा। कंप्यूटर में शिकायतों को दर्ज करने के साथ संबंधित विभाग व अधिकारी का नाम और समय निर्धारित किया गया है। पांचों जोन की ही शिकायतें दर्ज होंगी। निगम में वैसे रोजाना लगभग 50 शिकायतें आती हैं। कंट्रोल रूम के अलावा टोल फ्री नंबर-18001803012 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम से लोगों को अपेक्षा बहुत रहती है। पंचम तल पर बनाए गए नए कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिकायत दर्ज होगी। मोबाइल व टेलीफोन नंबर पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। छुट्टी में भी कंट्रोल रूम चालू रहेगा। कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिशासी अभियंता एके सिंह को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन कितनी शिकायतें दर्ज की गईं इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरके सिंह
नगर आयुक्त, गाजियाबाद नगर निगम।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।