Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna River Flood: यमुना में डेढ़ फीट और बढ़ा जलस्तर, गांवों में घुसा पानी; प्रशासन अलर्ट पर

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:47 PM (IST)

    फिरोजाबाद में यमुना का जल स्तर डेढ़ फीट बढ़ने से गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा है। निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे किसानों की फसलें डूब गई हैं। प्रशासन राहत कार्यों की तैयारी कर रहा है।

    Hero Image
    यमुना में डेढ़ फीट और बढ़ा जल स्तर, ग्रामीणों को किया गया सतर्क।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। यमुना का जल स्तर अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को डेढ़ फीट पानी और बढ़ गया। जिसके चलते अब पानी गांव में भी दस्तक देने लगा है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है, उनसे जरूरी सामान बांधने के लिए कहा है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सेल्टर होम में भेजा जा सके।

    विगत कई दिनों से यमुना के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार सुबह नौ बजे ग्रामीण जब घाट पर पहुंचे तो जल स्तर में डेढ़ फीट की वृद्धि देखने को मिली। खेतों में पानी भरा था। ग्वारई में संत कुमार धाकरे के मकान के पास यमुना का पानी पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके घर के आगे बरगद के पेड़ के नीचे बंधे पशु भी यमुना के पानी में ही बंधे नजर आए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के समीप भी पानी पहुंच गया है। रामगढ़ बझेरा में संजीव वर्मा के मकान के मुख्य दरवाजे तक भी पानी आ गया। हालांकि उनका मकान ऊंचाई पर है।

    इसके साथ ही निचले क्षेत्रों में यमुना का पानी तेजी से बढ़ रहा है। खादरों में हो रही किसानों की फसल पूरी तरह डूब गई है। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। उनसे अपना जरूरी सामान बांधने के लिए कहा गया है। यदि गांवों में पानी घुसा तो उन्हें स्कूलों, धर्मशालाओं और पंचायतों घरों में रखा जाएगा।

    इन गांवों में है यमुना के बढ़ते जल से खतरा

    यमुना के बढ़ते जल स्तर से नियामतपुर, भीकनपुर, नगला काले, ठार बल्दी, जटपुरा, नगला केशों, रुधऊ मुस्तकिल, अनवारा, बालमपुर, रसूलाबाद, गदलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, कुतुकपुर साहब, ठार डेका, ठार वर, ठार हरवंस, नगला राजपति, ग्वारई, घुरुकुआ, नगला नंदा, नगला मूसटा, ग्वारई में खतरा बना हुआ है।

    रविवार को यमुना का जल स्तर कुछ बढ़ा है लेकिन गांव से अभी भी दूर है। निचले हिस्सों में पानी भरा है। गांव काफी ऊंचे स्थान पर हैं। हमारी टीम लगातार नजर रख रही है। फिर भी हमने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए हैं। जल स्तर बढ़ने पर तत्काल राहत मदद दी जाएगी।

    अंकित वर्मा, एसडीएम

    comedy show banner
    comedy show banner