Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में मिला शव; प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में लगी थी ड्यूटी

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM (IST)

    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवान भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसी कड़ी में फिरोजाबाद से अलीगढ़ जिले के तकीपुर खैर के निवासी देवेंद्र कुमार भी फरवरी में आए थे। शनिवार की रात वह कमरे में सोए हुए थे लेकिन अगली सुबह वह कमरे में नहीं मिले।

    Hero Image
    संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक सिपाही की मौत

    संवाद सूत्र, अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक सिपाही की मौत हो गई। आरक्षी का शव पुलिस लाइन के नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के पास मिला। वह इसी भवन की आठवीं मंजिल पर रहते थे। उनकी तैनाती फिरोजाबाद जिले में थी। उनका शव रविवार को देर रात पुलिस लाइन में मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवान भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसी कड़ी में फिरोजाबाद से अलीगढ़ जिले के तकीपुर खैर के निवासी देवेंद्र कुमार भी फरवरी में आए थे। शनिवार की रात वह कमरे में सोए हुए थे, लेकिन रविवार की सुबह वह कमरे में नहीं मिले। इसके बाद उनकी खोजबीन आरंभ हुई। रविवार रात उनका शव मिला।

    प्रारंभिक जांच में देवेंद्र की मृत्यु आठवीं मंजिल से गिरकर होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पाकर देवेंद्र के स्वजन भी पहुंच गए हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आशंका है कि आठवीं मंजिल से गिरकर आरक्षी की मौत हुई है। सोमवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

    आठ फरवरी को 16 साथियों के साथ करने गए थे ड्यूटी 

    यातायात पुलिस में आरक्षी देवेंद्र पाल सिंह यहां से 16 साथियों के साथ आठ फरवरी को ड्यूटी करने अयोध्या में गए थे। यातायात निरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र पाल 31 मई 2021 को आगरा से स्थानांतरित होकर जिले में आए थे। सबसे पहले उनकी तैनाती रामगढ़ थाने में ह़ुई थी। वहां से 12 अगस्त 2023 को ट्रैफिक पुलिस में भेजे गए थे। पोस्टमार्टम के बाद अयोध्या में ही शव को आखिरी सलामी दी गई। वहीं से स्वजन शव को गांव ले गए।

    यह भी पढ़ें-

    UP News: यूपी के इस जिले में बिजली वाले सबसे बड़े बकाएदार, यहां डिफाल्‍टरों की सूची में हैं नंबर वन