फिरोजाबाद: कपड़े अस्तव्यस्त और शरीर पर चोट के निशान, शौच गई किशोरी से दुष्कर्म; पीटकर मरणासन्न किया
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में शौच के लिए गई एक किशोरी खेत में मरणासन्न हालत में मिली, जिसके कपड़े अस्तव्यस्त थे ...और पढ़ें

HighLights
खैरगढ़ में शौच गई किशोरी खेत में मरणासन्न मिली।
कपड़े अस्तव्यस्त, शरीर पर चोट के निशान मिले।
पुलिस ने दुष्कर्म और जानलेवा हमले की आशंका जताई।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। खैरगढ़ के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी रविवार सुबह खेत में मरणासन्न हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्तव्यस्त होने के कारण दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने किशोरी को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
एक गांव निवासी किशोरी शनिवार रात आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर स्वजन ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह खेत में मिली
रविवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने किशोरी को खेत में पड़ा देखा। जानकारी पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। किशोरी की गर्दन और चेहरे पर चोटों के निशान थे। साथ ही उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। स्वजन ने दुष्कर्म और जानसे मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने अस्पताल में भेजा
हालांकि वारदात को अंजाम किसने दिया यह नहीं बता सके। किशोरी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, इस कारण वारदात को अंजाम देने वाले के बारे में पता नहीं चला सका है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया किशोरी बेहोशी की हालत में है। उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी।