घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को दिवाली पर राहत: कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा, आगरा का नया रेट
Agra News: नवंबर की शुरुआत में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बदलाव नहीं
आगरा में 19 किलो सिलिंडर अब 2873.50 रुपये का
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलिंडरों की नई कीमतें लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने एक नवंबर से कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
नई दरों के मुताबिक, आगरा में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलिंडर अब 2873.50 रुपये में मिलेगा। अक्टूबर में इसकी कीमत 2864 रुपये थी। यानी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और मिठाई कारोबारियों को अब प्रत्येक सिलिंडर पर 9.50 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
पांच किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में भी इजाफा
इसी तरह पांच किलोग्राम वाले एफटीएल सिलिंडर की कीमत दो रुपये बढ़कर 796 रुपये हो गई है। 10 किलोग्राम वाला एफटीएल सिलिंडर 4.50 रुपये महंगा होकर 1616.50 रुपये का हो गया है।
दूसरी ओर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 954.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों की लागत पर असर पड़ना तय है।