विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर 1.68 लाख परिवारों को मिलेगा फ्री गैस सिलिंडर, अमेठी में लाभार्थियों ने शुरू कराई बुकिंग

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:28 PM (IST)

अमेठी में दीपावली पर 1.68 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग ...और पढ़ें

दीपावली पर फ्री बुक होगी एक लाख 68 हजार परिवारों की गैस।

दीपावली पर फ्री बुक होगी एक लाख 68 हजार परिवारों की गैस।

HighLights

  1. अमेठी में 1.68 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर।

  2. दीपावली पर्व पर सरकार की ओर से यह सुविधा।

  3. लाभार्थियों को जल्द केवाईसी कराने की अपील की गई।

जागरण संवाददाता, अमेठी। रोशनी के पर्व दीपावली पर सरकार की ओर से करीब एक लाख 68 हजार 692 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराया जाएगा।

शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग पात्रों की बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है, ताकि दीपावली तक सभी को मुफ्त भरा सिलेंडर मिल सके। वहीं जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाइसी नहीं कराई है वह संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचकर करा लें और योजना का लाभ प्राप्त करें।

शासन की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत होली व दीपावली में लाभार्थियों को सिलेंडर देने का फरमान जारी किया गया है। जिले में 32 रसोई गैस एजेंसियां संचालित हैं। भारत, इंडेन व एचपी गैस एजेंसियों में एक लाख 68 हजार 692 उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थी हैं, जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत लाभ दिया जाता है।

अब तक 150636 लाभार्थियों ने अपनी केवाइसी करा ली है। केंद्र सरकार की ओर से निश्शुल्क रसोई गैस भरवाकर दी जाएगी। इसके लिए आयल कंपनियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

हालांकि अभी तक 89.29 प्रतिशत लाभार्थियों ने अपनी केवाइसी कराई है। शेष उपभोक्ताओं को केवाइसी कराने के लिए कहा गया है कि वह गैस एजेंसी पर जाकर तत्काल अपनी केवाइसी करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।

शासन के निर्देश पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलिंडर बुक कराने में निश्शुल्क रसोई गैस भरवाकर दी जाएगी। इसके लिए उन्हें बुकिंग कराने के लिए कहा गया है। जिन्होंने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, वह जल्द से जल्द करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। -शशिकांत, जिला पूर्ति अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।