विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्ट-किडनी मरीजों के फ्री इलाज को 15 करोड़ Rs, आगरा के SN में राशक कार्ड वाले पेशेंट का निशुल्क ट्रांसप्लांट 

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:23 AM (IST)

Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को हृदय, कैंसर, गुर्दा और लिवर रोगियों के मुफ्त इलाज के लिए असाध्य रोग निधि से 15 करोड़ रुपये का बजट मिला है।

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज।

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज।

HighLights

  1. असाध्य रोग निधि से 15 करोड़ रुपये का बजट मिला

  2. राशन कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी

  3. हृदय, गुर्दा, कैंसर सर्जरी और प्रत्यारोपण नि:शुल्क

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हृदय, कैंसर, गुर्दा, लिवर रोगियों के निश्शुल्क इलाज के लिए असाध्य रोग निधि से 15 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर राशन कार्ड धारक मरीजों को एसएन में कैंसर सर्जरी, हार्ट सर्जरी के साथ ही गुर्दा प्रत्यारोपण भी निश्शुल्क हो सकेगा। पिछले वर्ष असाध्य रोग निधि का आठ करोड़ का बजट मिला था, इस बार सात करोड़ रुपये बजट बढ़ा गया है। इससे ज्यादा मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशियलिटी विंग (एसएस) विंग में जटिल कैंसर सर्जरी, हृदय रोगियों की एंजियोग्रॉफी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट बाईपास सर्जरी के साथ ही गुर्दा रोगियों की डायलिसिस और गुर्दा प्रत्यारोपण किया जा रहा है। इसके लिए आगरा के साथ ही मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, भरतपुर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।

राशन कार्ड धारक मरीजों की निश्शुल्क होगी सर्जरी, एंजियोप्लास्टी और गुर्दा प्रत्यारोपण

जिन मरीजों पर आयुष्मान कार्ड नहीं है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे हृदय, कैंसर, गुर्दा, लिवर मरीजों पर राशन कार्ड होने पर असाध्य रोग निधि से निश्शुल्क इलाज किया जा रहा है। अभी तक छह करोड़ रुपये से मरीजों का असाध्य रोग निधि से इलाज किया जा चुका है।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि असाध्य रोग निधि के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट आ गया है, यह पिछले वर्ष से सात करोड़ रुपये अधिक है। इस बार बजट देरी से मिला है, अभी तक छह करोड़ रुपये मरीजों के इलाज पर खर्च किए जा चुके हैं।

एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के चार्ज

  • ओपन हार्ट सर्जरी एएसडी -1.58लाख रुपये ( 8000 रुपये यूजर चार्ज, किट के साथ ही अन्य सर्जिकल सामान का खर्चा 1.50 लाख रुपये )
  • एंजियोग्राफी - 6000 रुपये तक ( यूजर चार्ज 1600 रुपये, 4400 रुपये का सर्जिकल सामान)
  • एंजियोप्लास्टी -75000 रुपये तक (यूजर चार्ज 3300 रुपये, स्टेंट का चार्ज 40 हजार रुपये, 30000 रुपये अन्य सामान)
  • पेसमेकर - 3300 रुपये यूजर चार्ज ( पेसमेकर की कीमत 80 हजार से दो लाख रुपये तक)
  • वार्ड में बेड का चार्ज -250 रुपये
  • आईसीयू बेड चार्ज -1000 रुपये
  • निश्शुल्क सुविधा- आयुष्मान कार्ड धारक, असाध्य रोग निधि से राशन कार्ड धारक

एसएन में निश्शुल्क किए गए तीन गुर्दा प्रत्यारोपण और दो हार्ट सर्जरी

एसएन मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी और गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू की गई है। अभी तक तीन गुर्दा प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं ये तीनों ही असाध्य रोग निधि से निश्शुल्क किए गए हैं। वहीं, दो हार्ट सर्जरी की गई हैं ये भी निश्शुल्क हुई हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा BSA की कार्रवाई: छुट्टी के बाद छात्रा से झाड़ू-पोछा लगवाने वाली शिक्षिका निलंबित, वीडियो साक्ष्य बने आधार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।