Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सपा ने सुमन को सौंपी जिले की कमान

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:27 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम चुनाव में हार के बाद हुए बदलाव में सपा ने नया अध्याय श

    सपा ने सुमन को सौंपी जिले की कमान

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम चुनाव में हार के बाद हुए बदलाव में सपा ने नया अध्याय शुरू किया है। संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पहली बार महिला को जिले की कमान सौंपी है। इसके सहारे जातिगत समीकरणों को भी साधा गया है। पिछले दिनों से अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए सुमन सविता को जिले की कमान सौंपी गई है, वहीं मुस्लिम नेता अजीम भाई की बगावत के बाद शमशाद बाबा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दो महासचिवों की नियुक्ति भी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव पर नजर जमाए बैठी सपा ने नगर निकाय चुनाव में हार के बाद अचानक फेरबदल शुरू किया था। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव का इस्तीफा लिए जाने के बाद बागी नेता पूर्व विधायक अजीम भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद से जिलाध्यक्ष पद किसी महिला को दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कोटरा रोड दखल निवासी रघुवीर सविता की पत्नी सुमन देवी सविता को जिलाध्यक्ष बनाया है। सुमनदेवी इससे पहले सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। सुमन के जरिए सपा ने पिछड़े वर्ग के साथ-साथ आधी आबादी को साधने की भी कोशिश की है। वहीं पार्टी हाई कमान ने अजीम भाई की कमी को पूरा करने के लिए महानगर अध्यक्ष की कमान लेबर कॉलोनी निवासी शमशाद अहमद उर्फ बाबा को सौंपी है। बाबा के जरिए मुसलमानों को पार्टी से जोड़े रखना चाहती है। महासचिव पद के लिए पार्टी के पुराने वफादारों पर भरोसा जताया है। जिला महासचिव पद पर शिवप्रताप ¨सह यादव की नियुक्ति की गई है। जसराना के फरीदा के रहने वाले शिवप्रताप राजनीतिक घराने से हैं और डायट प्रवक्ता पद से नौकरी छोड़कर पिछला विस चुनाव लड़ा था। वहीं जिला पंचायत सदस्य तुरसन पाल ¨सह कुशवाहा को महानगर का महासचिव बनाया है।

    रिपोर्ट-राजीव शर्मा