तू प्यार का सागर है... सोनम सेठ की आवाज में गूंजेंगी यूपी के स्कूलों में प्रार्थनाएं, 13 सरल स्वर में रिकॉर्ड कीं
राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (SIET) लखनऊ ने स्कूलों के लिए 13 प्रार्थनाएं सरल स्वर में फिर से रिकॉर्ड की हैं। ...और पढ़ें

प्रार्थना सभाओं में गूंजेगी सोनम सेठ की आवाज
HighLights
SIET ने स्कूलों के लिए 13 प्रार्थनाएं सरल स्वर में रिकॉर्ड कीं।
फिरोजाबाद की डॉ. सोनम सेठ ने 12 प्रार्थनाओं को आवाज दी।
बच्चों में नैतिक मूल्य, सकारात्मकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तू..प्यार का सागर है.., इतनी शक्ति हमें देना दाता.. मन का विश्वास कमजोर हो..ना..इस तरह की 13 प्रार्थनाएं राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) लखनऊ ने फिर से रिकॉर्ड कराई हैं। इस बार कठिन स्वर लहरियों को सरल तरीके से गाया गया है, जिससे जो बच्चे गाना नहीं जानते उन्हें भी प्रार्थना गाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ये सभी रिकॉर्डिंग बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिए गए हैं। खास बात ये है कि 12 प्रार्थनाओं में शहर के एक इंटर कालेज के प्रवक्ता की आवाज भी प्रदेश भर के स्कूलों में गूंजेगी।
राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान ने अक्टूबर में रिकॉर्ड कराईं 13 प्रार्थनाएं
एसआइईटी ने ये समझा कि स्कूलों में गाए जाने वाली कई प्रार्थना एवं प्रेरक गीतों में कई ऐसी स्वर लहरियां हैं, जिन्हें गाने में बच्चों को समस्या होती है। इसलिए इस वर्ष 13 से 16 और 22-23 अक्टूबर को ऐसे गीतों की फिर से रिकार्डिंग की गई। इसके लिए लखनऊ के निशातगंज स्थित एजुकेशन ब्राडकास्टिंग स्टूडियो में कार्यशाला का आयाेजन किया गया। इसमें बेसिक और माध्यमिक की छात्राओं और चुनिंदा शिक्षिकाओं से सामूहिक रूप से गीत गवाए गए।
इनमें शहर की रेवती देवी इंटर कालेज की प्रवक्ता डॉ. सोनम सेठ भी शामिल रहीं। गायन में पीएचडी (डी-फिल ऑफ फिलासफी) सोनमन भोजपुरी और अवधी के साथ ब्रज भाषा में भी गाती है।
सरकारी और सभी निजी विद्यालयों में होगा उपयोग, किया गया सरलीकरण
उन्होंने बताया कि उन्हें गाने के लिए एसआईईटी के निदेशक का पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय के माध्यम से मिला था। इसके बाद वह दो बार गाने के लिए लखनऊ गईं। वहां एक दिन के अभ्यास के बाद गाने रिकॉर्ड किए गए। ये प्रार्थनाएं सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में उपयोग होंगीं, लेकिन कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा। इन गीतों का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का विकास करना है।
इन गीतों में दी आवाज
एसआईईटी ने हमको मन की शक्ति देना.., हम होंगे कामयाब..एक दिन.., आओ बच्चों तुम्हें सिखाएं झांकी हिंदुस्तान की.., तू प्यार का सागर है.., ज्योत से ज्योत जगाते चलो.., ऐ मालिक तेरे बंदे हम.., इतनी शक्ति हमें देना दाता.., इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के, तेरी है जमीं.. तेरा आसमान.., तेरी पनाह में हमें रखना.., ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे.., तुम्हीं हो माता-पिता तुम्हीं हो.. और बादल पे पांव है.. रिकॉर्ड कराए हैं। हम हाेंगे कामयाब को छोड़कर सोनम सेठ ने सभी में आवाज दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।