Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ साल में गरीबों के लिए मसीहा बनी मोदी सरकार: अरुण सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 05:16 AM (IST)

    राष्ट्रीय महामंत्री ने गिनाई केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां सम्मेलन में भीड़ देखकर गदगद हुए नेता नहीं पहुंचे कारागार मंत्री।

    Hero Image
    आठ साल में गरीबों के लिए मसीहा बनी मोदी सरकार: अरुण सिंह

    संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे नेताओं ने सरकार की जमकर उपलब्धियां गिनाई। ब्रज क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया और विवादित विषयों से किनारे किए रहे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि आठ साल में गरीबों के लिए मोदी सरकार मसीहा बन गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को स्टेशन रोड रामेश्वर रिसोर्ट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि देश में जो 60 साल में नहीं हुआ वह मोदी जी ने आठ साल में करके दिखा दिया। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए पात्र लाभार्थियों का संतृप्तीकरण सरकार का उद्देश्य है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज एक करोड़ से अधिक घरों में नलों के कनेक्शन और पानी पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को अपनी छत मिली है। हर गरीब छत के नीचे रह रहा है। जितनी भी केंद्र सरकार की योजनाएं है, उससे गरीबों की जिंदगी में बदलाव आ रहा है। मोदी जी हमेशा गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी जी की सरकार में भू-माफिया प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। गुंडे थानों में आत्मसमर्पण कर रहे है। जल्द ही उत्तर प्रदेश गुंडों से मुक्त होगा।

    हाथरस की विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि कोई भी पात्र योजना का लाभ पाने वंचित न रहे। योजना का लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी पंचायत सचिवालय, ब्लाक, नगर पालिका कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों को हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह अभियान सतत जारी रहेगा। सम्मेलन में प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति को शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आ सके। सम्मेलन का संचालन दीपक चौधरी व सीए अवधेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सम्मेलन संयोजक विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव, महापौर नूतन राठौर, विधायक मनीष असीजा, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, एमएलसी आशीष उर्फ आशू यादव, जिला अध्यक्ष वृंदा लाल गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, राकेश संखवार, राजीव गुप्ता, डा. रामकैलाश यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, नानक चंद अग्रवाल, सुमन चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख प्रिया यादव, सिरसागंज पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे, चेयरमैन अवनीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में भीड़ देखकर नेताओं ने खुशी जाहिर की।

    ----

    मीडिया के सवालों से बचते रहे महामंत्री

    सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय महामंत्री मीडिया के सवालों से बचते रहे। मीडियाकर्मियों ने उनसे कुछ सवाल पूछे लेकिन वे बिना कोई जवाब दिए चले गए।

    comedy show banner
    comedy show banner