रामगोपाल यादव का सरकार पर निशाना: ओवैसी को बताया एजेंट, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था फेल
प्रो. रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद में वीरांगना झलकारीबाई महाकुंभ में यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने ओवैसी को ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में रामगोपाल यादव को तलवार भेंट की गई।
HighLights
प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
ओवैसी को भाजपा का एजेंट बताया, कांग्रेस गठबंधन पर संशय
सरकार पर बुलडोजर कार्रवाई और बढ़ते अपराधों का आरोप
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शहर के गांधी पार्क के निकट स्थित श्रीरामचंद्र पालीवॉल हॉल में सोमवार दोपहर वीरांगना झलकारीबाई महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
हत्या, लूट और महिला अपराधों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस शासन में लोगों के पैरों पर गोली मारी जा रही हैं। उनके मकानों पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं।
पालीवॉल हॉल में हुए वीरांगना झलकारीबाई महाकुंभ में शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव
कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल दुर्गादल की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री हर तरफ उत्सव बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों के मकानों को गिरवाकर कब्जा कराया जा रहा है। जो लोग सनातन का अर्थ नहीं जानते। ऐसे लोगों को क्या ही समझाया जाए।
ओवैसी को बताया भाजपा का एजेंट
कांग्रेस से गठबंधन को संशय का विषय बताया। एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी को भाजपा का एजेंट बताया हुए कहा कि वह उनके बयानों को नोटिस में नहीं लेते। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, रामसेवक यादव, इंद्रवती यादव, पार्षद मनोज शंखवार आदि उपस्थित रहे।