विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IAS प्रतिभा सिंह? जो बनीं फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, पति हैं जिले के SSP

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:59 PM (IST)

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण को पहली बार पूर्णकालिक उपाध्यक्ष मिली हैं, जो आईएएस प्रतिभा सिंह हैं। वह एसएसपी आदित्य लांग्हे की ...और पढ़ें

प्रतिभा सिंह की तस्वीर। सौ: सोशल मीडिया

प्रतिभा सिंह की तस्वीर। सौ: सोशल मीडिया

HighLights

  1. फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण को मिली पहली पूर्णकालिक उपाध्यक्ष

  2. आईएएस प्रतिभा सिंह एसएसपी आदित्य लांग्हे की पत्नी हैं

  3. अमरोहा में ध्वस्तीकरण कार्रवाई से चर्चा में रही थीं प्रतिभा सिंह

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तीन दिन में शासन और जिलास्तर से हुए तबादलों से प्रशासनिक अमले में हलचल है। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) के उपाध्यक्ष पद पर पहली बार किसी पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति हुई है। एसएसपी की पत्नी एवं आगरा की अपर आयुक्त काे यहां भेजा गया है। 
विकास प्राधिकरण का गठन हुए तीन दशक बीत गए, लेकिन इसमें पूर्णकालिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई। कई वर्षों तक उपाध्यक्ष पद डीएम के पास रहा। इसके बाद नगर आयुक्त को अतिरिक्त प्रभार दिया जाने लगा। इसको लेकर एफएम सिटी निवासी शुभम कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद नियुक्त विभाग ने पूर्णकालिक उपाध्यक्ष के पद पर

आगरा की अपर आयुक्त प्रतिभा सिंह की नियुक्ति कर दी। वह एसएसपी आदित्य लांग्हे की पत्नी हैं। विप्रा के सचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि उपाध्यक्ष ने अपना पद सोमवार को आगरा में ग्रहण कर लिया। वह मंगलवार सुबह कार्यालय आ सकती हैं।

अमरोहा में रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा सिंह अमरोहा में अपने कार्यकाल के दौरान बिना लेआउट पास कराए कॉलोनी बसाकर काटे जा रहे प्लाटों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चर्चाओं में आईं थी। प्रतिभा सिंह तेलंगाना कैडर से यूपी कैडर में आईंं। आगरा में वे सीडीओ बनकर आईं थीं। इसके बाद उनका तबादला नगर निगम में हुआ था।  

राजस्थान की निवासी और तेलंगाना कैडर की आईएएस

प्रतिभा सिंह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उनका चयन तेलंगाना कैडर में हुआ था, लेकिन आईपीएस अधिकारी आदित्य लांग्हे से शादी के बाद उन्होंने यूपी कैडर में सेवा ट्रांसफर करा लीं। प्रतिभा सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा का रुख किया।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में DM अविनाश कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 SDM-तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का बड़ा एक्शन: 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, 21 पुलिस लाइन भेजे

अलीगढ़ के सीडीओ योगेंद्र कुमार आए फिरोजाबाद

इधर शासन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य की जगह पहले अलीगढ़ के सीडीओ योगेंद्र कुमार को यहां भेजा था। रविवार रात आदेश में संशोधन कर उनके स्थान पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को यहां भेजा है। सोमवार को सीडीओ कार्यालय खाली रहा। कर्मचारियों ने बताया नए सीडीओ बुधवार को आ सकते हैं।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भी सोमवार को दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदल दिए। एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह को जिला मुख्यालय वापस बुला लिया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलक्टर मुख्यालय धर्मवीर भारती को टूंडला भेजा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।