Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में बिकेगा फिरोजाबाद की महिलाओं का बना आलू चिप्स, फिर चलेगी फैक्ट्री, फिक्की के सदस्य ने दिया आर्डर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 17 May 2023 10:06 AM (IST)

    फिरोजाबाद से महाराष्ट्र में बिकेगी महिला किसानों की आर्क चिप्स। पिछले वर्ष अक्टूबर में बंद हो गया था उत्पादन। फिक्की के सदस्य द्वारा निवेश करने पर मिल ...और पढ़ें

    Hero Image
    महाराष्ट्र में बिकेगी महिला किसानों की आर्क चिप्स।

    फिरोजाबाद, जागरण टीम। महिला किसानों की आलू चिप्स की फैक्ट्री फिर से चालू होने के साथ ही इसे बड़े आर्डर मिलना शुरू हो गए हैं। अभी महाराष्ट्र में बिक्री के लिए 25 हजार पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

    फिरोजाबाद में साढ़े छह सौ से अधिक महिला किसान बनाती हैं आलू

    जिले की 650 से अधिक महिला किसानों की सुहाग नगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादक कंपनी आलू चिप्स बनाती है। इसके लिए शिकोहाबाद के गांव दिखतौली में फैक्ट्री लगवाई गई है। पिछले साल अक्टूबर में आलू न मिल पाने के कारण उत्पादन बंद करना पड़ा था। आर्थिक एवं तकनीकी समस्याएं भी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 लाख का एमओयू दिसंबर में साइन किया था

    महिलाओं की मेहनत को देखते हुए सत्यागिरी वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं फिक्की के सदस्य दिनेश एन जोशी ने कंपनी के साथ 50 लाख का एमओयू दिसंबर में साइन किया था। उनकी मदद से फैक्ट्री फिर से शुरू हो गई है। इसके बाद अप्रैल में कई नए फ्लेवर तैयार कर स्कूली बच्चों पर उनका ट्रायल किया गया था।

    जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि बच्चों को क्रीम ओनियन और न्यू टोमेटो फ्लेवर पसंद आया। फिक्की के सदस्य द्वारा इन्हीं दो फ्लेवर के 25 हजार पैकेट का आर्डर मिला है। स्थानीय स्तर पर भी बिक्री की जा रही है।