Move to Jagran APP

शौर्य चक्र विजेता सूबेदार विजय के स्वागत को उमड़े लोग

फीरोजाबाद जेएनएन। सेना की 15वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार विजय कुमार यादव ने जवानों के साथ मिलकर पुंछ सेक्टर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। दो दिन पूर्व राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया। शनिवार को वह अपने गांव नगला गुलाल वापस लौटे तो उनके स्वागत को सैलाब उमड़ पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:06 PM (IST)
शौर्य चक्र विजेता सूबेदार विजय के स्वागत को उमड़े लोग
शौर्य चक्र विजेता सूबेदार विजय के स्वागत को उमड़े लोग

जेएनएन, फीरोजाबाद: सेना की 15वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार विजय कुमार यादव ने जवानों के साथ मिलकर पुंछ सेक्टर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। दो दिन पूर्व राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया। शनिवार को वह अपने गांव नगला गुलाल वापस लौटे तो उनके स्वागत को सैलाब उमड़ पड़ा। दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ। वहीं प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

loksabha election banner

शिकोहाबाद में शनिवार की सुबह विजय कुमार को खुली जीप में जुलूस के रूप में लाया गया। सुभाष तिराहे पर पहुंचते ही लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से राहें गूंजती रहीं। डॉ. दिलीप यादव, गौरव यादव, रोहित, भोला भइया, वीनू, साधू यादव प्रशांत बघेल, राजवीर बघेल, शिवेंद्र यादव, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे। यहां से डाहिनी की पुलिया तक कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। मेहराबाद में गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनके घर नगला गुलाल पहुंचकर उन्हें सम्मान किया।

फीरोजाबाद में नगला विष्णु स्थित बीएस आइटीआइ में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश ने कहा कि विजय कुमार के शौर्य से नगला गुलाल में अहीर रेजीमेंट को मनाने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, मुकेश सिंह, ब्रजमोहन सिंह यादव, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. सतेंद्र यादव, अमित यादव मौजूद रहे। इसके बाद गांव मौढ़ा में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। प्रधान मिथलेश यादव ने उनका तिलक कर फूल मालाओं से स्वागत किया। धर्मेंद्र यादव ने उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर भेंट की। इस दौरान टास्क फोर्स नेता रामनिवास यादव ने कहा कि विजय कुमार ने आतंकवादियों को ढेर कर सुहाग नगरी ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान पिकी यादव, संजय यादव, रवींद्र कुमार, राजीव यादव, सुधा, रूचि, अर्चना, करिश्मा आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.