Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Obesity Risks: आपकी जान ले सकता है मोटापा, जानिए कैसे? ये साथ लेकर चलता है कई बीमारियां

    Updated: Tue, 20 May 2025 05:43 PM (IST)

    दैनिक जागरण ने फिरोजाबाद के गांधी पार्क में मोटापे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। डॉक्टरों ने मोटापे को जानलेवा बीमारियों का कारण बताया और इससे बचने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। लोगों ने इस अभियान की सराहना की और इसे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    Hero Image
    जानलेवा हो सकता है मोटापा, लेकर चलता है कई बीमारियां

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मोटापा अपने साथ कई बीमारियों को लेकर चलता है। इनमें से कई बीमारियां आपके अंगों को खराब कर सकती हैं, आपकी जान भी ले सकती हैं। यदि आप इसकी चपेट में हैं तो कई बीमारियों से भी पीड़ित हो सकते हैं। मोटापा भी बीमारी है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। स्वस्थ रहेंगे तभी सुखद जीवन जी सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सक डा. पीयूष शर्मा और योगाचार्य विनोद गुप्ता ने दैनिक जागरण द्वारा मंगलवार सुबह गांधी पार्क में मोटापे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में लोगों को दी। चिकित्सक ने बताया कि मोटे व्यक्तियों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारियां, फैटी लीवर, जोड़ों का दर्द, आस्टियोआर्थराइटिस और मानसिक बीमारियां हो सकती हैं।

    मोटे लोग से भी पीड़ित हो सकते हैं। ऐसी महिलाओं में गर्भ धारण करने में परेशानी आ सकती है जबकि पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता कम हो सकती है। इससे बचने के लिए आहार संतुलित रखना चाहिए, ताकि वजन को संतुलित रख सकें। डा. शर्मा ने बताया कि आहार में सलाद, फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन की उचित मात्रा शामिल करना चाहिए। इसके अलावा नियमित व्यायाम भी कर सकते हैं।

    प्रति दिन कम से कम पांच किलोमीटर चलना चाहिए। योगाचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि हम लोगों को शाम को सात बजे तक खाना खा लेना चाहिए। इसकेे बाद अगले दिन 11 बजे के आसपास भोजन करना चाहिए। सुबह कम से कम 45 मिनट तक योग और व्यायाम करना चाहिए। आसन और प्राणायाम यदि नियमित एक महीने कर लिया जाए तो काफी हद तक मोटापा कम हो जाता है।

    लोगों ने कहा-लोगों ने कहा

    दैनिक जागरण का मोटापे के विरुद्ध अभियान सराहनीय है। इससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति और जागरूक होंगे तथा गंभीर बीमारियां से बचे रहेंगे। -अशोक बघेल, कोटला रोड

    मोटे लोग स्वस्थ होते हैं, समाज को यह भ्रांति तोड़ने की जरूरत है। लंबाई के हिसाब से ही वजन होना चाहिए। मोटापे से बचने के लिए हर तरह का प्रयास किया जाना चाहिए। -विकास शर्मा, तिलक नगर

    मैं पार्क में रोजाना टहलने और योगा करने आता हूं। इसलिए फिट हूं। दूसरे लोगों को भी सुबह का कुछ समय अपने लिए निकालना चाहिए। तभी शरीर स्वस्थ रहेगा। -अखिलेश सक्सेना

    हम पूरे दिन किसी न किसी रूप में दूसरों के लिए ही जीते हैं, अपने लिए भी जीना जरूरी है, तभी हम स्वस्थ रख सकते हैं। स्वस्थ रहेंगे तभी जीवन में सब कुछ ठीक रहेगा। -कैलाश रावत, तिलक नगर