फिरोजाबाद में नेचुरल गैस हुई सस्ती, दीपावली से पहले उद्योगों को मिली राहत
फिरोजाबाद में दीपावली से पहले नेचुरल गैस की कीमतों में कमी आई है, जिससे कांच और चूड़ी उद्योगों को कुछ ...और पढ़ें

चूड़ी कारखाने में काम करते कारीगर: जागरण आर्काइव
HighLights
दीपावली से पहले नेचुरल गैस की कीमतें घटीं।
फिरोजाबाद के उद्योगों को मिली थोड़ी राहत।
उद्यमी गैस दरों में और कमी चाहते हैं।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दीपावली से पहले कारखानों में प्रयोग होने वाली नेचुरल गैस सस्ती होने से उद्यमियों को थोड़ी राहत मिली है। गेल गैस लि. की ओर से शुक्रवार देर शाम 15 दिन की खपत के आधार पर 47.66 रुपये प्रति घनमीटर की दर से उद्यमियों को मेल पर बिल भेजे गए हैं।
राजा का ताल से लेकर मक्खनपुर तक नेचुरल गैस से 200 कांच व चूड़ी इकाइयां संचालित हैं। इनमें प्रतिदिन 15 लाख घनमीटर नेचुरल गैस खर्च होती है। गेल गैस लि. द्वारा 15 दिन की खपत के आधार पर उद्यमियों को बिल उपलब्ध कराए जाते हैं।
पिछले कुछ माह से हो रही थी लगातार वृद्धि
गैस की दरों में पिछले कुछ माह से निरंतर वृद्धि की जा रही थी। एक अक्टूबर को 51.35 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब बिल भेजे गए थे। गैस की दरों में अचानक 5.66 रुपये अप्रत्याशित वृद्धि होने से उद्यमियों में खलबली मच गई थी। इसके बाद उद्यमियों ने कांच और चूड़ी की दरों में पांच से 10 रुपये तक वृद्धि की गई थी।
सरकार को गैस की दरों में और कमी करनी चाहिए
औद्योगिक आस्थान समिति अध्यक्ष बिन्नी मित्तल का कहना है कि गेल द्वारा अक्टूबर के पहले पखवाड़े में खपत के आधार पर 47.66 रुपये प्रति घनमीटर की दर से बिल आए हैं। कांच उद्योग के हित में सरकार को गैस की दरों में और कमी करनी चाहिए।
