विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के इंजीनियर की पत्नी की चेन आगरा में लूटी, होटल से बाहर निकलते ही बाइक सवार लुटेरों ने मारा झपट्टा; सदम गई बच्ची

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:48 PM (IST)

आगरा के जगदीशपुरा में दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने दो सोने की चेन ...और पढ़ें

चेन लूट के बाद खड़े दंपती।

चेन लूट के बाद खड़े दंपती।

HighLights

  1. दिल्ली जल बोर्ड इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटी।

  2. आगरा के जगदीशपुरा में बेटी संग बाजार जाते घटना।

  3. सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की बाइक की पहचान।

जागरण संवाददाता, आगरा: दिल्ली जल बोर्ड में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पत्नी को जगदीशपुरा क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बना लिया। बेटी के साथ बाजार जाते समय शनिवार दोपहर तीन बजे पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की दो चेन लूट लीं।

धक्का लगने से वे गिर पड़ीं। घटना के बाद इंजीनियर की पत्नी और सात साल की बेटी सहम गईं। लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उनकी बाइक के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।

फरीदाबाद चारण क्षेत्र की सदुआ कॉलोनी में रहने वाले ललित कुमार दिल्ली जल बोर्ड में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उनके मामा शीतल प्रकाश उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक में रहते हैं।

दिल्ली बिजली बोर्ड में इंजीनियर परिवार के साथ आए थे शादी समारोह में

शनिवार को उनके बेटे दीपक की शादी पश्चिमपुरी क्षेत्र के एक वैंक्वेट हाल में होनी थी। शादी में शामिल होने वे पत्नी अर्चना और सात साल की बेटी के साथ आए थे। पश्चिमपुरी से ईंट मंडी रोड पर स्थित होट पैराडाइज में वे रुके थे। शनिवार दोपहर तीन बजे बेटी की जिद पर अर्चना उसे लेकर बाजार से सामान दिलाने जा रही थीं। होटल से निकलते ही कुछ दूरी पर पीछे आए पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की दो चेन लूट लीं। धक्का लगने से अर्चना जमीन पर गिरी और चोटिल हो गईं।

होटल से बाजार जाने को बेटी के साथ निकलीं थीं पत्नी, लुटेरों के धक्के से गिरीं

उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया पर आरोपित भाग निकले। घटना से साथ में चल रही बेटी भी सहम गई। उन्होंने यूपी 11 पर घटना की सूचना दी। घटनास्थल सिकंदरा और जगदीशपुरा के बार्डर पर था, इसलिए दोनों थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। जगदीशपुरा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। इसमें लुटेरों की बाइक दिख गई।

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से बाइक की पहचान हो गई है। बाइक सवारों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिन भर फर्राटा मारते बाइकर्स

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर पश्चिमपुरी चौकी क्षेत्र और ईंट मंडी के आसपास के क्षेत्र में शराब की दुकान के आसपास पुलिस की शह पर ओपन बार चलते हैं। ठेल, ढकेल और से कुछ बाइकर्स मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से दिन भर फर्राटा भरते हुए खोखों पर हर वक्त शराबियों की भीड़ जमा रहती है। बीते कुछ दिनों से कुछ स्टंटबाजी करते हैं। अभियान चलने के बावजूद पुलिस का ध्यान उधर नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें- आगरा में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर रूट डायवर्जन: जानें प्रभावित मार्ग और वैकल्पिक रास्ते

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंडक: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आगरा का मौसम, देखें ताजा अपडेट