विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर रूट डायवर्जन: जानें प्रभावित मार्ग और वैकल्पिक रास्ते

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:16 PM (IST)

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के कारण 19 से 21 अक्टूबर तक यमुना किनारा मार्ग सहित कई रास्तों ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के लिए मार्ग परिवर्तन।

  2. 19 से 21 अक्टूबर तक यमुना किनारा मार्ग प्रभावित।

  3. भारी वाहनों और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने यमुना किनारा मार्ग पर 19 से 21 अक्टूबर तक मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू की है। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का चार प्रमुख घाटों पर सिकंदरा के कैलाश घाट, कमला नगर में बल्केश्वर घाट, छत्ता में दशहरा घाट एवं छत्ता के हाथीघाट पर विसर्जन किया जाता है।

यह रहेगी मार्ग पर परिवर्तन व्यवस्था

  • यमुना किनारा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया से श्मशान घाट चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 या एमजी रोड होकर जाएंगे
  • श्मशान घाट से जीवनी मंडी होकर वाटरवर्क्स की तरफ जाने वाले वाहनों को अमर सिंह गेट, बिजलीघर, मदीना तिराहा, दरेसी, बेलनगंज या करियप्पा रोड-माल रोड होकर निकाला जाएगा।
  • यमुना एक्सप्रेसवे से आकर ताजमहल, ग्वालियर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड से फतेहाबाद रोड व माल रोड होते हुए जाएंगे।
  • भारी एवं व्यवसायिक वाहन डॉ. बीआर अंबेडकर यमुना पुल (एत्माद्दौला की ओर से) यमुना किनारा गोलचक्कर की ओर नहीं आ सकेंगे।
  • बेलनगंज व एसीपी छत्ता कार्यालय से हाथीघाट की ओर व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
  • बिजलीघर से रोडवेज, टूरिस्ट बसें आगरा फोर्ट से हाथीघाट की ओर नहीं जाएंगी, बल्कि अमर सिंह गेट व करियप्पा चौराहा होकर मॉल रोड एवं फतेहाबाद रोड से गुजरेंगी। सिटी बसें भी इसी मार्ग से संचालित होंगी।
  • विसर्जन के समय हाथीघाट पर केवल प्रतिमा लाने वाले वाहनों को बैरियर से प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहनों को श्मशान घाट की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका सिंह ने बताया कि विसर्जन अवधि के दाैरान सभी नो एंट्री पास निरस्त रहेंगे। संबंधित थाना प्रभारियों को घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित कराने को कहा है।

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंडक: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आगरा का मौसम, देखें ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- आगरा में खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी मरम्मत के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू: जानें हल्के और भारी वाहनों के नए रूट