विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंडक: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आगरा का मौसम, देखें ताजा अपडेट

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:04 PM (IST)

आगरा में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है, जिससे सुबह और रात ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात से आगरा में हुई बारिश

  2. बारिश के बाद आगरा में सुबह और रातें ठंडी हुईं

  3. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया

जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की प्रतिक्रिया के चलते शहर में दो दिन वर्षा होने से मौसम में बदलाव आया है। सुबह और रात ठंडी हो गई हैं। शनिवार को दिनभर धूप निकली और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है।
शहर में गुरुवार को दोपहर से शाम तक तेज हवा के साथ वर्षा हुई थी। शुक्रवार को भी सुबह वर्षा हुई थी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार-शनिवार की रात और शनिवार सुबह ठंड का अहसास हुआ।

अब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान

शनिवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने रहे। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावनाएं

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने से वर्षा का दौर थम गया है। इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Agra Weather: आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच ताजमहल के शहर में क्या है मौसम का हाल? देखें ताजा अपडेट