विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के त्योहार पर मिठास घोलेगी कानपुर की खील, हरियाणा और जसवंत नगर से भी खेप ला रहे कारोबारी

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:49 PM (IST)

फिरोजाबाद में दीपावली के लिए कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से खील और बतासे बाजार में आ गए हैं।

पुरानी तहसील में बिक्री के लिए दुकानदार द्वारा रखी गई खील। जागरण

पुरानी तहसील में बिक्री के लिए दुकानदार द्वारा रखी गई खील। जागरण

HighLights

  1. कानपुर की खील फिरोजाबाद में दीपावली पर उपलब्ध।

  2. खील और बतासे के दाम में हुई है वृद्धि।

  3. दीपावली से पहले ड्राई फ्रूट्स के भाव बढ़े।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दीपावली पर्व खील और बतासे के बिना अधूरा माना जाता है। पूजा में भी इनका उपयोग होता है। इनकी बाजार में शरद पूर्णिमा से ही बिक्री शुरू हो गई है। कानपुर से आने वाली खील की खास मांग है। इसके अलावा इटावा के जसवंत नगर, हरियाणा, मध्य प्रदेश के डबरा और प्रदेश के अन्य नगरों से भी तरह-तरह की खील लाई जा रही है।

दीपोत्सव आठ नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के बाद लोगों ने दीपावली की खरीदारी शुरू कर दी है। इस दिन घरों और प्रतिष्ठानों में खील-खिलौनों से पूजन होता है। थाना दक्षिण के निकट पुरानी तहसील, कोटला मोहल्ला, रामनगर और संतनगर सहित कई क्षेत्रों में दुकानें सज गई हैं।

दीपावली से दो दिन पहले कोटला रोड, जलेसर रोड, रानीवाला मार्केट और सुहाग नगर सहित अन्य इलाकों में खील-खिलौने, बतासे और पट्टी के अस्थायी फड़ भी सजाए जाते हैं। यहां लोग भीड़भरे बाजार की अपेक्षा आसानी से खरीदारी कर सकते हैं।

दुकानों पर खील 100 से 150 रुपये तक बिक रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 रुपये तक महंगी है। चीनी की पट्टी और बतासे 100 से 120 रुपये, जबकि खिलौने 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जा रहे हैं। त्योहार में अभी आठ दिन शेष होने के कारण खील-खिलौने खरीदने के लिए कम ग्राहक पहुंच रहे हैं।

त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट के भाव बढ़े

त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट के भाव बढ़ने लगे हैं। 20 दिन पूर्व बाजार में नमकीन पिस्ता 1200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, जो अब 1800 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। काजू 800 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम, बादाम की मिगी 900 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम और गोला 400 से 480 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में दीपोत्सव की रौनक: ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक से सजे बाजार, कारोबारियों को मिले बंपर ऑर्डर

यह भी पढ़ें- मिठाई छोड़कर ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं तो रुकिए! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मेवे, ऐसे करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।