विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में दीपोत्सव की रौनक: ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक से सजे बाजार, कारोबारियों को मिले बंपर ऑर्डर

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:52 PM (IST)

अलीगढ़ में दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले बाजार गुलजार हो गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बाजारों में ड्राई फ्रूट्स के प्रीमियम गिफ्ट पैक की धूम।

  2. आकर्षक पैकिंग और नए डिजाइन वाले उपहारों की मांग बढ़ी।

  3. कारोबारियों को 10 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद।

जागरण संवादाता, अलीगढ़। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों का रूप बदलने लगा है। गिफ्ट हैंपर से शोरूम सज गए हैं। मिठाइयों और सजावट के सामान के साथ उपहार देने के तरीकों में भी बदलाव दिख रहा है। आकर्षक पैकिंग और नए डिजाइन वाले गिफ्ट बाक्स लोगों को पसंद आ रहे हैं।

सादे ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों के पैक हर बजट में उपलब्ध हैं। प्रीमियम गिफ्ट पैक में कोटिंग वाले ड्राई फ्रूट्स खास आकर्षण हैं। नमकीन की कई वैरायटी, शीतल पेय और अन्य वस्तुएं भी पैकों में शामिल है। शहर के करीब एक दर्जन बड़े शोरूम और दुकानों में रौनक है। कारोबारियों को 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

पहले लोग परिचितों और रिश्तेदारों को मिठाई के साधारण डिब्बे देकर शुभकामनाएं देते थे। अब रंग-बिरंगे टिन के डिब्बे, डिजाइनर बाक्स, ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग और पोटली वाले गिफ्ट पसंद किए जा रहे हैं।

गत्ते के पैक से लेकर कांच की कटोरियां तक

रसगुल्ले, गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी मिठाइयां आकर्षक डिब्बों में पैक कराने का विकल्प भी है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार डिब्बे चुन सकते हैं। काजू, बादाम, मुनक्का, पिस्ता, अंजीर और किशमिश से भरे गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं।

ड्राई फ्रूट्स की विशेष पैकिंग में गत्ते के पैक से लेकर कांच की कटोरियां तक शामिल हैं। रंग-बिरंगे टिन के डिब्बे और डिजाइनर बाक्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गत वर्ष के मुकाबले पिस्ता 30% से 60% तक और बादाम 20% से 40% तक महंगे हुए हैं। इससे गिफ्ट पैक का बजट करीब 10% से 20% तक बढ़ा है। महंगे पिस्ता और बादाम के विकल्प के तौर पर लोग काजू, किशमिश, मखाने और खरबूज व तरबूज के देसी बीजों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

यूथ के लिए स्पेशल पैक

युवाओं के लिए टोकरी, बाक्स और पोटली में यूथ हैंपर उपलब्ध हैं। इनमें मिठाई, चाकलेट, कुकीज, शीतल पेय, कैंडल, सिपर, फेयरी लाइट, शुभकामना कार्ड और अन्य सामान हैं। कस्टमाइज्ड फोटो, नाम वाले मग-सिपर, फोटो फ्रेम, नोटबुक, की-चेन, स्नैक्स और कैंडल मैसेज भी रामघाट रोड, रेलवे रोड और सेंटर प्वाइंट समेत अन्य बाजारों में मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ के आबूलेन फूड फेस्टिवल में रैपर लगाएंगे मनोरंजन का तड़का, दीपोत्सव पर बाजारों में बढ़ेगी रौनक

यह भी पढ़ें- बाजार में धनतेरस-दीपावली की धूम: चांदी के हाथी-कछुए और मछलियां, मुरादाबाद में गिफ्ट पैक ग्राहकों की पसंद

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।