मिठाई छोड़कर ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं तो रुकिए! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मेवे, ऐसे करें चेक
त्योहारों पर मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि बाजार में इनमें भी मिलावट हो रही है।

असली-नकली ड्राई फ्रूट्स की पहचान करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ समय से मिठाइयों में बढ़ती मिलावट लोगों को इसके दूसरे विकल्प तलाशने के लिए मजबूर कर रही है। यही वजह है कि त्योहारों के मौके पर लोग स्वीट्स की जगह ड्राई फ्रूट्स खरीदना पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बाजार में ड्राई फ्रूट्स में भी मिलावट की जा रही है?
ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन इन्हें खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए ताकि ड्राई फ्रूट्स के असली-नकली होने की पहचान की जा सके।
खुशबू से पता लगाएं
ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है, खुशबू से पता लगाना। अगर ये ताजे हैं तो उनमें हल्के नटी फ्लेवर की महक आएगी और इसके साथ ही उनका रंग भी नेचुरल नजर आएगा। ड्राई फ्रूट्स में खुशबू की जगह अजीब से महक आने पर उसे खरीदने से बचना चाहिए।
स्वाद चखें
अगर दुकानदार ड्राई फ्रूट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए उसे चखने की अनुमति दे रहा है, तो उन्हें जरूर चखकर चेक करें। जरा भी फीकापन, कड़वापन या अलग स्वाद लगना, यह इशारा है कि अब वो खाने लायक नहीं। इसके अलावा, किशमिश और खजूर में च्यूइनेस न होना भी उसे सही से स्टोर न किये जाने का संकेत है।
चमक की जांच करें
बाजार में चमकने वाले ड्राई फ्रूट्स आपको उनके फ्रेश और अच्छी क्वालिटी के होने का भ्रम बना सकते हैं। जबकि इन दिनों तेल की पॉलिश, कृत्रिम रंग या शुगर कोटिंग काजू, बादाम और पिस्ता में मिलावट की जा रही है। इसकी जांच करने के लिए आपको एक सफेद कपड़ा लेकर ड्राई फ्रूट्स उसपर रगड़ना शुरू कर दें। कपड़े पर रंग, तेल या चिपचिपा पदार्थ ज्यादा निकलने पर समझ जाएं कि उसमें कृत्रिम मिलावट की गई है।
रंग और बनावट चेक करें
काजू की पहचान करने के लिए आप उसे हाथ पर रगड़कर देख सकते हैं, उसमें आटा या पाउडर जैसा पदार्थ निकलना मिलावट की निशानी है। बादाम को चमकदार बनाने के लिए अक्सर वैक्स की कोटिंग की जाती है, इसका पता लगान के लिए उसे एक सफेद कागज पर रख दें। थोड़ी देर बार अगर पेपर पर तेल दिखाई दे, तो बादाम असली है।
किशमिश को पानी भिगोकर रख दें, उसका फूल जाना शुद्धता की पहचान है। वहीं, पिस्ता को पानी में डालकर चेक करें, उसमें से रंग निकलना और केमिकल की गंध मिलावट की तरफ इशारा है।
यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर इस खास रेसिपी से तैयार करें रबड़ी जैसी मलाईदार खीर, कटोरी चाटते रह जाएंगे सब
यह भी पढ़ें- करेला देखते ही बनाते हैं मुंह? तो एक बार चखें इसकी चटपटी चटनी, बार-बार खाने का करेगा मन; नोट करें रेसिपी
