विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करेला देखते ही बनाते हैं मुंह? तो एक बार चखें इसकी चटपटी चटनी, बार-बार खाने का करेगा मन; नोट करें रेसिपी

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 24 Oct 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

करेले की कड़वाहट से परेशान लोगों के लिए यह चटपटी चटनी एक बेहतरीन विकल्प है।

कड़वे करेले की चटपटी स्वादिष्ट चटनी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

कड़वे करेले की चटपटी स्वादिष्ट चटनी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करेला नाम सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन सही मसालों और टेक्निक के साथ यही करेला ऐसी चटपटी चटनी में बदल सकता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए। यह रेसिपी खास है क्योंकि इसमें कड़वाहट को बैलेंस करने के लिए दाल, तिल और मूंगफली का शानदार मेल होता है।

इसका स्वाद इतना यूनिक और लाजवाब होता है कि एक बार बनाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

इंग्रीडिएंट्स 

  • करेला – 2 मीडियम साइज के (पतले स्लाइस में कटे)

  • सफेद तिल – 2 टेबलस्पून

  • मूंगफली – 3 टेबलस्पून

  • चना दाल – 1 टेबलस्पून

  • उड़द दाल – 1 टेबलस्पून

  • लहसुन – 5–6 कलियां

  • जीरा – 1 टीस्पून

  • साबुत धनिया – 1.5 टीस्पून

  • करी पत्ता – 8–10 पत्ते

  • हींग – 1 चुटकी

  • आमचूर पाउडर – 1 टीस्पून

  • नमक – स्वादानुसार

  • सरसों का तेल – 2–3 टेबलस्पून

बनाने की विधि 

करेला भले ही कड़वा हो, लेकिन सही मसालों के साथ इसकी चटनी तो बेहद स्वादिष्ट बनती है: 

करेले की कड़वाहट कम करना

करेले नके स्लाइस पर थोड़ा नमक लगाकर 15–20 मिनट के लिए रख दें। फिर हल्का सा निचोड़कर अलग कर लें। इससे कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है।

दाल और नट्स भूनना

अब एक कढ़ाही में 1 टेबलस्पून सरसों का तेल गर्म करें। उसमें चना दाल, उड़द दाल और मूंगफली डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अब सफेद तिल डालकर हल्का क्रैकल होने तक भून लें।

मसालों का फ्लेवर तैयार करना

अब इसमें जीरा, साबुत धनिया और करी पत्ता डालें। खुशबू आने लगे तो हींग और लहसुन डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।

करेले को क्रिस्पी बनाना

अब अलग पैन में थोड़ा तेल डालकर करेले को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह भूनें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का कुरकुरा और सुनहरा न हो जाए। यही टेक्सचर चटनी को खास बनाता है।

चटनी पीसना

सभी भुनी हुई सामग्री को ठंडा होने दें। मिक्सर में डालें, साथ में आमचूर और नमक डालें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर दरदरी या स्मूद चटनी पीस लें।

फाइनल टच

तैयार चटनी को बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें। इससे स्वाद और भी उभरकर आता है।

खास टिप्स

  • ज्यादा खट्टापन पसंद हो तो आमचूर की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

  • चटनी को दरदरा पीसने से इसका देसी स्वाद और बढ़ जाता है।

  • इसे फ्रिज में 3–4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

करेले की ये चटनी स्वाद, सेहत और क्रिएटिविटी का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। पराठा, रोटी या सादा दाल-चावल,हर चीज के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है। एक बार ट्राई करें, फिर यह आपकी किचन की फेवरेट चटनी बन जाएगी!

यह भी पढ़ें- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी

यह भी पढ़ें- बिना तंदूर घर के तवे पर बनाएं बिल्कुल ढाबा स्टाइल 'मिस्सी रोटी', दाल मखनी और पनीर का स्वाद कर देगी दोगुना