मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में दामाद के स्वागत के लिए 'चिटकां रो साग' नामक पारंपरिक सब्जी बनाई जाती है।
-1792762500423_m.webp)
राजस्थान के मारवाड़ी क्षेत्रों में जमाई सा के स्वागत में बनाई जाती है चिटकां रो साग (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों में दामाद के स्वागत के लिए तरह-तरह के शाही पकवान बनते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में जमाई सा का स्वागत क्या खिलाकर किया जाता है? इस सब्जी का नाम है चिटकां रो साग।
यह सब्जी खासतौर से पश्चिमी राजस्थान यानी मारवाड़ी इलाकों जैसे- जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और शेखावाटी क्षेत्रों में बनाई जाती है। यहां जमाई सा के ससुराल आगमन पर आदर-सत्कार करने के लिए सूखे नारियल इसे तैयार किया जाता है।
चिटकां रो साग सब्जी
राजस्थान की यह पारंपरिक सब्जी को बनाने के लिए आपको मसाले और नारियल की जरूरत है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसीपी:
सामग्री
2-3 सूखे नारियल
2 बड़े चम्मच घी
2-3 लहसुन
1 इंच कद्दूकस अदरक
2-3 चम्मच बारीक कटा ताजा हरा धनिया
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच राई
1 छोटा टुकड़ा गुड़
2 बारीक कटे टमाटर
1 बारीक कटी प्याज
1 चुटकी हींग
1 गिलास पानी
स्वादानुसार नमक
विधि
चिटकां रो साग बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 सूखे नारियल को मिक्सी में डालकर ग्राइन्ड कर लें।
इसके बाद 2-3 लहसुन की कलियां छीलकर उसे कूट लें और 1 इंच अदरक को कद्दूकस कर लें।
अब एक कटोरी में लहसुन और अदरक के साथ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर और 1 चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर अलग रख लेना है।
इस स्टेप में एक बड़ी कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी डालकर उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच राई और 1 चुटकी हींग डालें।
इस मिश्रण में प्याज डालकर पहले भूनें, फिर लहसुन संग मसालों का मिश्रण डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने दें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर डालें और इसे भी 2-3 मिनट पकने दें।
इसके बाद पिसा हुआ दरदरा नारियल भी इस मिश्रण में अच्छे से मिला देना है।
ऊपर से 1 गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालकर 1 मिनट तक चम्मच से चलाएं।
सबसे आखिर में 1 छोटा टुकड़ा गुड़ डालकर इस सब्जी को कम से कम 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देना है।
अब गैस बंद करके ऊपर से 2-3 चम्मच बारीक कटा ताजा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लेना है।
इस तरह तैयार है जमाई सा की खास चिटकां रो साग सब्जी, इसे रोटी और चावल के साथ परोसें।
