विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय को मारकर पेड़ पर लटकाया, विरोध में लगाया जाम

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 11:53 PM (IST)

नवरात्र में अराजक तत्वों ने बुधवार रात गाय को मारकर पेड़ पर लटका दिया। उसके अंग भंग कर दिए। सुबह ...और पढ़ें

गाय को मारकर पेड़ पर लटकाया, विरोध में लगाया जाम
गाय को मारकर पेड़ पर लटकाया, विरोध में लगाया जाम

संवाद सहयोगी, नारखी (फीरोजाबाद): नवरात्र में अराजक तत्वों ने बुधवार रात गाय की क्रूर हत्या कर बवाल की साजिश रची। सुबह पेड़ पर लटकी गाय के अंग-भंग देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। किसी तरह शव को उतारने के बाद फीरोजाबाद-जलेसर रोड पर जाम कर दिया। तीन घंटे तक चले जाम के बाद प्रशासन ने स्थिति संभाली।

गुरुवार तड़के चार बजे गांव के युवक रोज की तरह दौड़ने के लिए निकले थे। रिजावली चौराहे से करीब दो सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ पर लोगों ने गाय का शव लटका देखा। इसकी सूचना रजावली पुलिस चौकी, भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह और ¨हदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को दी गई। आनन-फानन में भानु प्रताप ¨सह, गो सेवक दल के अध्यक्ष ऋषि कुमार ¨सह और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष मनोज जादौन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। रिजावली चौकी के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ¨सह ने मृत गाय को पेड़ से उतारने की कोशिश की, तो ग्रामीण और संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पेड़ की डालियां डालकर जलेसर-फीरोजाबाद मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी गोहत्यारों के खिलाफ मुकदमा और मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान एसडीएम व सीओ टूंडला संजय वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। अफसरों ने नारखी पशु अस्पताल के डॉ. विनोद कुशवाहा और नगला बीच के पशु चिकित्साधिकारी वीरेंद्र ¨सह को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में इसे दफनाया गया। गर्भवती थी:

बताया गया है कि जिस गाय की हत्या की गई वह रजावली चौराहे के आसपास कई दिन से घूम रही थी। गर्भवती भी बताई गई है। यहां किसी गोवंश की इस तरह हत्या का यह पहला मामला है।