Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में तांत्रिक की हैवानियत... झाड़-फूंक कराने आई महिला से दुष्कर्म, शादी के 3 साल बाद नहीं हुए थे बच्चे

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    फिरोजाबाद के मुनिया खेड़ा गांव में एक महिला झाड़-फूंक कराने आई और तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म का शिकार हो गई। संतान प्राप्ति के लिए महिला अपने पति और ननद के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी। तांत्रिक ने उसे नींबू कटवाने के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की ननद ने भी पहले तांत्रिक से झाड़-फूंक कराई थी।

    Hero Image
    फिरोजाबाद में दुष्कर्म का आरोपित चंद्रपाल। जागरण

    संस, जागरण. नारखी (फिरोजाबाद)। शादी के तीन वर्ष बाद भी बच्चे न होने पर शनिवार दोपहर झाड़-फूंक कराने आई हाथरस की महिला से तांत्रिक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका पति और ननद मंदिर में बैठी रहे। पीड़िता ने तांत्रिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 वर्षीय महिला और उसका पति बच्चे न होने से परेशान थे। महिला ने मुनियाखेड़ा निवासी अपनी ननद से गांव के निवासी 61 वर्षीय तांत्रिक चंद्रपाल सिंह से झाड़-फूंक करवाने को कहा। ननद ने तांत्रिक से बात कर उसे पांच जुलाई को बुला लिया। तांत्रिक ने झाड़-फूंक कर महिला को घर भेज दिया।

    पति और ननद को मंदिर में बिठा महिला को खेत में ले गया आरोपित

    शनिवार को फिर से बुलाने पर महिला दोपहर के समय अपने पति और ननद के साथ मंदिर पर पहुंची। तांत्रिक ने खेत में लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने के लिए कहा। इस बीच ननद राशन लेने दुकान पर चली गई। बाद में चंद्रपाल सिंह महिला को लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने के नाम पर मंदिर से 400 मीटर दूर खेत के गड्ढे में ले गया। पति को मंदिर पर ही रहने के लिए कहा।

    गांव मुनिया खेड़ा की घटना, शादी के तीन वर्ष बाद भी नहीं हुए थे बच्चे

    आरोप है कि उसने वहां महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। दोनों करीब सवा घंटे तक गड्ढे में रहे। इस बीच ननद मंदिर में पहुंच गई। कुछ देर बाद लौटी महिला ने पति और ननद को दुष्कर्म की बात बताई। इससे सनसनी फैल गई। इस दौरान तांत्रिक खेत से ही भाग गया।

    इंस्पेक्टर राकेश कुमार गिरि ने बताया कि आरोपित को उसके मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।

    ननद ने भी छह वर्ष पहले कराई थी झाड़-फूंक

    32 वर्षीय ननद के भी बच्चे नहीं हो रहे थे। उसने भी छह वर्ष पहले तांत्रिक से झाड़-फूंक कराई थी। इसके बाद वह मां बन गई थी। इसलिए महिला ने तांत्रिक पर विश्वास कर लिया।

    comedy show banner