Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थाई रैन बसेरा तैयार, सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक नहीं बनें रैन बसेरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 06:27 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गरीब व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम ने सुभाष तिराहा व

    स्थाई रैन बसेरा तैयार, सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक नहीं बनें रैन बसेरा

    जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गरीब व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम ने सुभाष तिराहा व प्रेमपुर रैपुरा स्थित स्थाई रैन बसेरा भले ही शुरू कर दिया हो, लेकिन शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अस्थाई रैन बसेरा नहीं बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर में पहले दिन से सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में बेघर लोगों के लिए रात काटना मुश्किल हो गया है। वहीं यात्रियों को भी तमाम परेशानियां हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन में रैन बसेरा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें गार्ड की व्यवस्था करने को भी कहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व थानाध्यक्षों को फुटपाथ पर सोने वालों को रैन बसेरा में पहुंचाने का जिम्मा सौंपा है। जागरण टीम ने शनिवार को स्थाई रैन बसेरा का जायजा लिया। दोपहर 12 बजे सुभाष तिराहा स्थित रैन बसेरा में चार यात्री ठहरते हुए थे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अहसान अली ने बताया कि यहां 20 पुरुष व दस महिलाओं के रुकने का पूरा इंतजाम है। दोपहर दो बजे प्रेमपुर रैपुरा स्थित रैन बसेरा में कोई मात्र दो लोग मिले। प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि यहां 100 लोगों के रहने के लिए पर्याप्त रजाई, गद्दे, नहाने, धोने व शौचालय का पूरा इंतजाम है। रात में दस से 15 लोग हर रोज रुकने आते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner