Firozabad News: घर में बज रहे थे मंगल गीत, शादी में जाने को तैयार हो रहा था दूल्हा, ऐन वक्त पर चाची ले आई पुलिस
Firozabad News मंगलवार की रात दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने थाने पहुंचा दिया। जो रिश्ते में उसकी चाची भी लगती है। युवक ओमवीर एटा क्षेत्र के गांव बिछंद में बरात ले जाने की तैयारी कर रहा था। शाम को पहुंची महिला ने उस पर उसे छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

संस, एका/फिरोजाबाद। दूल्हा अपनी शादी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। घर में मंगल गीत बज रहे थे। इस बीच चाची पुलिस लेकर घर पहुंच गई। उसका कहना था कि उसके भतीजे ने उससे मंदिर में शादी की थी। उससे उसके एक बच्चा भी हैं। अब वह उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर रहा है। काफी देर तक थाने पर ड्रामा चला।
मूलत: मैनपुरी निवासी युवती फरीदाबाद में अपने स्वजन के साथ रहती थी। उसकी शादी सितंबर 2011 में थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी दिव्यांग विशेषवीर से हुई थी। उससे उसके तीन बच्चे थे।
दो वर्ष पहले विशेषवीर की पत्नी के संबंध उसके भतीजे ट्रक चालक ओमवीर से हो गए। इसके बाद बीते अप्रैल में वह अपने एक बच्चे को लेकर फरीदाबाद चली गई। ओमवीर भी उसके पास चला गया।
बिना तलाक के रह रहे थे दोनों
आरोप है कि पहले पति से तलाक हुए बिना दोनाें पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। बाद में ओमवीर घर लौट आया, महिला फरीदाबाद में ही रही। सितंबर में वह दबरई जनपद न्यायालय पहुंची। वहां ओमवीर भी पहुंच गया। वहां उन्होंने अपनी शादी के सबूत के तौर पर नोटरी प्रपत्र बनवा लिए। इसके बाद महिला से दबरई से गाजियाबाद रवाना हो गई।
इधर स्वजन ने ओमवीर की शादी एटा, धूमरी के गांव बिछंद में तय कर दी। इसकी जानकारी ओमवीर की चाची को हो गई। मंगलवार को उसकी शादी थी। चाची ने ओमवीर को पति बताते हुए उसकी शादी न करने को कहा लेकिन स्वजन नहीं माने।
दोनों पक्षाें में चला ड्रामा
विवाद के बीच शादी की तैयारियां चलती रहीं। रात 8.30 बजे ओमवीर शादी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस बीच उसकी चाची पुलिस को लेकर ओमवीर के घर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनाें पक्ष थाने में पहुंच गए। काफी देर तक थाने में दोनों पक्षों में ड्रामा चला। बात न बनने पर पुलिस ने दोनों को थाने से चले जाने को कहा।
एसओ शिवध्यान सिंह राजावत ने बताया कि घटनाक्रम फरीदाबाद का है। महिला से कहा गया है कि वह फरीदाबाद में मुकदमा लिखवाए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।