Firozabad: किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर सो रही नाबालिग को उठाकर ले गए दो युवक, रात भर लूटी इज्जत
Firozabad Crime News किशाेरी को गांव के दो युवक उठाकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। घर लौटी किशोरी ने जब स्वजन को घटना की जानकारी दी तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
फिरोजाबाद, जागरण टीम। फिरोजाबाद जिले के एका में 15 वर्षीय लड़की से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपित भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। किशोरी अपने मकान के बाहर अकेली सो रही थी। उसके स्वजन रिश्तेदारी में गए थे। सोते समय गांव के युवक प्रशांत और उसके दोस्त सोमेंद्र उठा ले गए।
गांव के बाहर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
गांव के बाहर ले जाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौट कर स्वजन को अपने साथ हुई घटना की बात बताई। रविवार सुबह पीड़िता स्वजन के साथ थाने में पहुंची। उसके पिता ने आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
बहन की बरामदगी न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
एका थाना क्षेत्र के गांव के निवासी युवक ने अपनी शादीशुदा बहन की बरामदगी न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी पुलिस को दी है। युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार मई को हुई थी। इसके कुछ दिन बाद वह ससुराल से मायके आई थी। इस बीच एका के गांव सुजायतपुर निवासी युवक सुनील अपने स्वजन की मदद से उसकी बहन को ले गया।
बहन गहने और डेढ़ लाख रुपये भी ले गई थी। मामले में सुनील और उसके स्वजन समेत पांच लोगों के विरुद्ध एका थाने में प्राथमिकी लिखवाई थी। पुलिस उसे बरामद नहीं कर रही है। जल्द बरामद न होने पर वह आत्महत्या कर लेगा। इस चेतावनी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसओ एका अंजीश कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।