Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 नामजद, नौ गिरफ्तार और 10 अज्ञात पर केस दर्ज; फिरोजाबाद में तहसीलदार पर हुए हमले के बाद कार्रवाई

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 02:43 PM (IST)

    फिरोजाबाद के वाजिदपुर गुदाऊं गांव में रास्ते के विवाद में तहसीलदार पर हमला हुआ जिसके बाद लेखपाल ने 21 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। विवाद यमुना किनारे रास्ता बनाने को लेकर था। तहसीलदार पर पथराव भी किया गया।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लाइनपार के वाजिदपुर गुदाऊं गांव में रास्ते के विवाद में जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार पर शनिवार को हमला और पथराव के मामले में लेखपाल ने 21 नामजद और आठ-10 अज्ञात आरोपितों पर प्राथमिकी लिखवाई है। वहीं पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिशें दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना के किनारे स्थित वाजिदपुर-गुदाऊं गांव में रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शनिवार को पहले लेखपाल उमेश राठौर, राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गई और लौट आई। दोपहर साढ़े तीन बजे तहसीलदार रवीश कुमार पहुंचे। वह मौके पर जा रहे थे।

    लाइनपार के वाजिदपुर-गुदाऊं रास्ते के विवाद में हुआ था हमला

    थार नया बांस गांव के पास खनन माफिया ने महिलाओं को आगे कर उनके वाहन को घेर लिया। इस दौरान लोग हमलावर हो गए। चालक गाड़ी लेकर भागा तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। तहसीलदार पर भी हमला किया गया था।

    लेखपाल ने दी तहरीर, नौ गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिशें

    लेखपाल उमेश ने हीरालाल, गुड्डू, मुकेश, विपतीराम, नंद किशोर, द्वारका प्रसाद, संत कुमार, मुन्ना, छोटी देवी, संतो देवी, कमला, कल्ला, लेखपाल, नत्थूलाल, हेमंत, जगराम उर्फ भोला, नीरज, पंछी, राम अवतार, दिनेश, श्रीदेवी और सरोज के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई है। एसओ रमित कुमार आर्य ने बताया कि गुड्डू, लेखपाल, मुकेश कुमार और मुन्ना और पांच महिलाओं को दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया। महिलाओं को जमानत मिल गई। बाकी को जेल भेजा गया।