Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad News : बकरी चराने गई महिला को मारकर ज्वार के खेत में फेंकी लाश, गले पर चोट के निशान

    फिरोजाबाद में बकरी चराने गई एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव ज्वार के खेत में मिला जिसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    By Rajneesh Kumar Mishra Edited By: Shivgovind Mishra Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:56 PM (IST)
    Hero Image
    बकरी चराने निकली महिला की हत्या। जागरण

    संवाद सूत्र, फिरोजाबाद । बकरी चराने शनिवार दोपहर घर से निकली महिला की हत्या कर शव ज्वार के खेत में फेंक दिया गया। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी और गले आगे की तरफ काला पड़ा हुआ था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। रविवार सुबह पति ने पुलिस को सूचना दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके कुछ देर बाद बहन ने खेत में शव पड़े देखा तो चीख पुकार मच गई। पति ने गांव के ही एक युवक पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

    ज्वार के खेत में मिली लाश

    गांव लखी जंगल निवासी ब्रह्मजीत की 40 वर्षीय पत्नी रामलली शनिवार दोपहर गांव के लोगों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। शाम को बकरी तो वापस आईं, लेकिन रामली घर नहीं पहुंची तो पति और बच्चे खोजबीन में लग गए। रात भर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो सुबह पति ने थाने में सूचना दी। रविवार दोपहर मृतका की बहन को गांव से पांच सौ मीटर दूर ज्वार के खेत में शव दिखाई दिया।

    शव मिलने की सूचना पर भीड़ जुट गई। एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन, सीओ जसराना राजेश गुनावत और थानाध्यक्ष राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। महिला के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं।

    किस पर लगाया हत्या का आरोप

    पति ने इस मामले में गांव के ही संतोष नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। उसने बताया कि आरोपित से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ माह पहले छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि संतोष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।