फिरोजाबाद के रसूलपुर में कल्याण मंडपम तैयार, कम बजट में होंगे आयोजन; कल होगा भव्य शुभारंभ
फिरोजाबाद के रसूलपुर में साढ़े नौ करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम बनकर तैयार है, जिसका शुभारंभ 29 नवंबर को पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह करेंगे।

रसूलपुर में बना कल्याण मंडपम: जागरण
HighLights
फिरोजाबाद के रसूलपुर में साढ़े नौ करोड़ का कल्याण मंडपम तैयार।
कम बजट में शादी समारोह और अन्य आयोजन हो सकेंगे।
पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह 29 नवंबर को करेंगे शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो गया है। पुराने स्मारक जैसी डिजाइन वाला यह भवन 29 नवंबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह इसका शुभारंभ करेंगे।
रसूलपुर में नगर निगम की जमीन पर वर्षों से राजकीय बालगृह के नाम पर अतिक्रमण था। पूर्व नगर आयुक्त ऋषि राज की सख्ती के बाद विभागीय अधिकारियों ने दो वर्ष पूर्व जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत यहां कल्याण मंडपम बनाने की योजना तैयार की गई। शासन की नामित कार्यदायी संस्था जल निगम की सी एंड डीएस, आगरा ने इसका निर्माण पूरा किया।
मेयर कामिनी राठौर ने बताया कि मंडपम में क्षेत्रीय लोग कम बजट में शादी समारोह और अन्य आयोजन कर सकेंगे। यहां एसी और बिना एसी के बड़े हाल, कई कमरे, किचन और शौचालय सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके संचालन के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए कंपनी नामित की जाएगी। शुल्क शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही तय होगा।