विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में बेगुनाह की जमकर धुनाई, युवक को चोर समझकर घसीटते हुए ले गए लोग

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:17 PM (IST)

फिरोजाबाद के एक प्राइवेट ट्रामा सेंटर में तीमारदारों ने एक युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में चोरी साबित नहीं हुई और पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया, जो शराब के नशे में था।

ट्रामा सेंटर से युवक को घसीटते हुए पुलिस चौकी ले जाते लोग।

ट्रामा सेंटर से युवक को घसीटते हुए पुलिस चौकी ले जाते लोग।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्राइवेट ट्रामा सेंटर में दवा काउंटर पर लाइन में लगे तीमारदारों ने शनिवार दोपहर युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। तीमारदारों के साथ ही अन्य युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे मेडिकल कालेज चौकी पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच में चोरी की बात साबित नहीं हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

प्राइवेट ट्रामा सेंटर में शनिवार दोपहर एक बजे दवा काउंटर पर लाइन में लगकर लोग दवा ले रहे थे। एक तीमारदार ने जेब से रुपये निकाले जाने के शक में वहां खड़े एक युवक को पकड़ लिया। चोर पकड़े जाने का शोर होने पर तीमारदारों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़ता कर गिड़गिड़ाते हुए चोरी न करने की बात कहता रहा।

लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। गुस्साए तीमारदार जमीन पर घसीटते हुए सरकारी ट्रामा सेंटर स्थित मेडिकल कालेज चौकी पर लाए और यहां पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिसकर्मी चौकी से उसे थाने लाए, तलाशी में उसके पास से रुपये बरामद नहीं हुए। उत्तर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि युवक शराब पिए हुए था। उससे रुपये बरामद नहीं हुए हैं। तीमारदार ने भी उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।