Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPCL: इस जिले में बिजली विभाग की सख्ती रंग लाई, पिछले साल से 16.68 करोड़ अधिक वसूला राजस्व

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:21 PM (IST)

    प्रदेश सरकार जनता को निर्बाध बिजली देने के लिए प्रयासरत है। शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति सुधरी है। अधिकारी राजस्व वसूली पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 जुलाई तक 246.45 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले वर्ष से अधिक है। बिजली विभाग राजस्व वसूली में सुधार कर रहा है।

    Hero Image
    विद्युत विभाग ने 16.68 करोड़ अधिक वसूला अधिक राजस्व।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार जनता को निर्बाध बिजली देने के लिए संसाधनों की सेहत सुधारने पर करोड़ों का बजट खर्च कर रही है। इससे पूर्व की अपेक्षा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ अधिकारी भी खपत के सापेक्ष लोगों से राजस्व वसूली पर भी अधिक जोर दे रहे हैं। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके परिणाम सामने आने लगे हैं।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 जुलाई तक विभाग ने 246.45 करोड़ रुपये राजस्व वसूला है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि में 229.77 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई थी। राजस्व वसूली के आंकड़ों पर फिरोजाबाद से विमल कुलश्रेष्ठ की रिपोर्ट....

    जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या:

    • 1,11,190 - फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र में
    • 3,09,984 - फिरोजाबाद ग्रामीण क्षेत्र में

    शहर में यह है स्थिति:

    • 02 - डिवीजन हैं शहर में (प्रथम एवं द्वितीय)
    • 11 - कुल विद्युत सबस्टेशन
    • 64 - दोनों डिवीजन में कुल फीडर

    ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति:

    • 05 - डिवीजन हैं (फिराेजाबाद ग्रामीण, टूंडला, शिकोहााबद, सिरसागंज, जसराना डिवीजन)
    • 63 - ग्रामीण क्षेत्र में कुल विद्युत सबस्टेशन
    • 376 - पांचों डिवीजन में कुल फीडर

    डिवीजन वार 2025-26 में 28 जुलाई तक राजस्व वसूली का लक्ष्य:

    शहरी सर्किल - राजस्व वसूली (कराेड़ में)

    • 91.26 - शहर डिवीजन प्रथम
    • 49.48 - शहर डिवीजन द्वितीय
    • 140.47 - कुल करोड़

    ग्रामीण सर्किल में

    • 57.95 - फिरोजाबाद ग्रामीण
    • 65.79 - शिकोहाबाद
    • 44.02 - सिरसागंज
    • 24.60 - जसराना
    • 52.15 - टूंडला
    • 244.51 - कुल

    डिवीजन वार 2025-26 में 28 जुलाई तक राजस्व वसूली की स्थिति:

    शहरी सर्किल - राजस्व वसूली (कराेड़ में)

    • 73.76 - शहर डिवीजन प्रथम
    • 37.92 - शहर डिवीजन द्वितीय
    • 111.68 - कुल करोड़

    ग्रामीण सर्किल में

    • 28.37 - फिरोजाबाद ग्रामीण
    • 44.50 - शिकोहाबाद
    • 24.13 - सिरसागंज
    • 6.55 - जसराना
    • 31.22 - टूंडला
    • 134.77 - कुल

    डिवीजन वार 2024-25 में 28 जुलाई तक राजस्व वसूली की स्थिति:

    डिवीजन - राजस्व वसूली कराेड़ में

    शहरी सर्किल - राजस्व वसूली (कराेड़ में)

    • 73.88 - शहर डिवीजन प्रथम
    • 33.69 - शहर डिवीजन द्वितीय
    • 107.57 - कुल करोड़

    ग्रामीण सर्किल में

    • 24.79 - फिरोजाबाद ग्रामीण
    • 37.96 - शिकोहाबाद
    • 24.35 - सिरसागंज
    • 7.29- जसराना
    • 27.83 - टूंडला
    • 122.20 - कुल

    जिले में सभी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान है। इससे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली हो सके। राजस्व वसूली की स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पहले की अपेक्षा लोग बिल जाम करने की सकारात्मक पहल कर रहे हैं।

    - एसके निर्मल, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण