Firojabad News : नातिन के जन्मदिन का केक और कपड़े लेकर लौट रहे किसान को मारी गोली
फिरोजाबाद में एक किसान को पोते के जन्मदिन की खरीदारी कर लौटते समय गोली मार दी गई। घटना मक्खनपुर रोड पर हुई जहाँ बाइक सवार हमलावरों ने किसान चंदन सिंह को निशाना बनाया। जमीनी विवाद के चलते कृष्ण गोपाल और रामशंकर पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद । नातिक के जन्मदिन पर शिकोहाबाद बाजार से कपड़ा और केक खरीदकर बेटे के साथ बाइक से गांव जा रहे किसान को गोली मार दी गई। घटना मक्खनपुर रोड पर डैछापुर गांव के पास शनिवार रात नौ बजे की है। बाइक पर पीछे बैठे किसान के बाईं तरफ पेट में गोली लगी है।
बाइक सवार हमलावर गोली मारने के बाद भाग निकले
बाइक सवार हमलावर गोली मारने के बाद भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में प्राथमकिी दर्ज कर जांच कर रही है।
नसीरपुर में नगला टीकाराम निवासी 50 वर्षीय चंदन सिंह किसान हैं। उनका परिवार के कृष्ण गोपाल से जमीन काे लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार शाम को चंदन अपने बेटे शेर सिंह के साथ बाइक से शिकोहाबाद नातिन के जन्मदिन की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद गांव लौट रहे थे।
रंजिश के चलते पिता को मारी गोली
शेर सिंह का आरोप है कि वह नगला गुलजारी से पहले मक्खनपुर रोड पर पहुंचा था। तभी डैछापुर की तरफ से एक बाइक पर रामशंकर और कृष्ण गोपाल आए। रंजिश के चलते कृष्ण गोपाल ने बाइक बराबर में लागकर पिता को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोग भाग पहुंचे। पुलिस घायल चंदन सिंह को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई।
जहां प्राथमिकी उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। शेर सिंह की तहरीर पर गांव के ही रामशंकर और उनके भाई कृष्ण गोपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चंदन और कृष्ण गोपाल का जमीन को लेकर विवाद है। जिसमें शनिवार दिन में राजस्व की टीम ने नापजोख की थी। इसके बाद यह घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि घायल के कपड़े पर ब्लैकनिंग पाई गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।