9वर्षीय बालिका हत्याकांड का खुलासा: मोबाइल दिखाकर कर रहा था गलत हरकत, तीन बच्चों के पिता का निकला 'कातिल'
फिरोजाबाद पुलिस ने रजावली थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। आरोपी ध्यानपाल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बालिका के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की विरोध करने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बालिका का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बकरी चराने गई नौ वर्षीय बालिका की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है। घटना रजावली थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह सात बजे हुई थी। शनिवार सुबह पुलिस ने एटा-टूंडला रोड से उत्तम गढ़ी के पास से 55 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर उसके घर के पास स्थित घूर से बालिका का मोबाइल बरामद कर लिया है।
आरोपित ने मोबाइल तोड़कर घर के पास घूरे में फेंका था
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रजावली के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका बुधवार सुबह बकरी चराने गई थी। एक घंटे बाद पिता पहुंचे तो बालिका गई थी। तलाश करने पर उसका शव कुछ दूर पर बाजरे के खेत में मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। जिससे साफ था कि गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। गांव के संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई है।
पुलिस ने पप्पू काे किया गिरफ्तार
घटनास्थल की तरफ उस दिन और कौन-कौन जाते हुए देखा गया था। इस बारे में जानकारी जुटाने पर पुलिस को गांव के ही एक 55 वर्षीय ध्यानपाल उर्फ पप्पू के बारे में पता चला। यह भी पता चला कि वह नशेड़ी किस्म का है। अक्सर बच्चों को टॉफी-मिठाई का लालच देकर उनके साथ उठते-बैठते देखा जाता है। इस पर पुलिस ने उसे शनिवार सुबह एटा-टूंडला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूछताछ पर टूट गया।
पूछताछ में दी आरोपित ने जानकारी
उसने बताया कि घटना वाले दिन वह बालिका के पास गया। उसे मोबाइल दिखाने लगा। जब बालिका ने उसकी गलत हरकत का विरोध करते हुए घरवालों से बताने की बात कही तो वह डर गया। इस पर उसने झांसा दिया कि तुम्हारी बकरियां बाजारे के खेत में चली गई हैं। चलो निकलवा दें।
यह कहकर बालिका के साथ खेत में ले गया। इसके बाद उसने पीछे से उसे जमीन पर गिरा दिया और रस्सी से गला दबा दिया था। इतना ही नहीं उसने रस्सी में गांठ लगा थी किसी भी सूरत में बच्ची जिंदा न बचे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का घूर से टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया।
एसपी सिटी ने घटना के खुलासे में थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। इसके लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित की तरफ से टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
तीन बच्चों का पिता है आरोपित
थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित तीन बच्चों का पिता है। उसके तीनों दो बच्चे मुंबई और पुणे में नौकरी करते हैं। जबकि एक बेटा यहीं पर कारखाने में काम करता है। गांव के लोगों ने बताया कि वह भांग के नशे में दिनभर डूबा रहता था। अक्सर अकेले में बच्चों आसपास उठता-बैठता था।
टॉफी आदि का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। इसी फिराक में उसने बालिका के साथ भी अश्लील हरकत का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचा दिया। इस पर उसने हत्या कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।