Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Water Lavel: फिरोजाबाद में यमुना का प्रकोप कई गांव जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 12:52 PM (IST)

    फिरोजाबाद में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। सोफीपुर-चंद्रवाड़ मार्ग डूब गया है और भैंसाबाट गांव पानी से घिर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। टूंडला में भी जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुसने लगा है प्रशासन अलर्ट पर है।

    Hero Image
    खतरे का निशान पार, सोफीपुर से चंद्रवाड़ मार्ग डूबा, भैंसाबाट चारों ओर पानी से घिरा

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। यमुना अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। फिरोजाबाद और टूंडला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोफीपुर से चंद्रवाड़ जाने वाला मार्ग डूब गया है। वहीं भैंसाबाट गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। ग्रामीणों को जरूरत की चीजें लाने के लिए पानी से होकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों से पशु और जरूरत का सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी तक तक तो खादरों में बोई गई फसल ही डूबी थी, लेकिन अब दूर बोई गई मक्का, बाजरा की फसलों में भी पानी भरने लगा है।

    फिरोजाबाद और टूंडला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

    शहर से छारबाग, सोफीपुर होते हुए चंद्रवाड़ जाने वाला मार्ग सूफी शाह की दरगाह के पास डूब गया है। जिससे ग्रामीणों को अब गढ़ी तिवारी होकर चंद्रवाड़ जाना पड़ रहा है। टीले वाले हनुमान मंदिर के सामने शिव मंदिर में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। चंद्रवाड़ ग्राम पंचायत में शामिल भैंसाबाट गांव बिल्कुल यमुना के किनारे बसा है। यहां किसानों के खेत एक सप्ताह से पानी भी डूबे हैं।

    अब गांव को चंद्रवाड़ से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता भी डूब गया है। जिससे ग्रामीणों ने बच्चों को गांव से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

    ग्राम प्रधान जमुना देवी ने बताया कि पंचायत सचिव और लेखपाल के साथ स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। एक्सइएन सिंचाई दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि अभी यमुना का पानी आबादी क्षेत्र में घुसने की सूचना नहीं है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    ये है स्थिति

    -152.13 मीटर है खतरे का निशान

    -152.30 मीटर रहा यमुना का जलस्तर रविवार शाम तक

    ग्रामीणों को किया गया सतर्क

    टूंडला। यमुना का जलस्तर रविवार को डेढ़ फीट बढ़ गया। जिसके चलते अब पानी गांव में भी दस्तक देने लगा है। प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। ग्वारई में संत कुमार धाकरे के मकान के पास यमुना का पानी पहुंच गया। उनके घर के आगे बरगद के पेड़ के नीचे पशु भी पानी में ही बंधे नजर आए। प्राथमिक विद्यालय के समीप भी पानी पहुंच गया है। रामगढ़ बझेरा में संजीव वर्मा के मकान के दरवाजे तक पानी आ गया। हालांकि उनका मकान ऊंचाई पर है।

    बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। यदि गांवों में पानी घुसा तो उन्हें स्कूलों, धर्मशालाओं और पंचायतों घरों में रखा जाएगा।