Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad News: हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद मोपेड में लगी आग, जिंदा जला चालक; तीन घायल

    फ़िरोज़ाबाद में हाईवे पर मोपेड और बाइक की टक्कर में मोपेड सवार मुन्नालाल की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार दंपति भी इस हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद मोपेड में आग लग गई थी जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 15 Aug 2025 12:52 PM (IST)
    Hero Image
    हाईवे में धू-धू कर जलती मोपेड। जागरण

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। हाईवे पर मक्खनपुर थानाक्षेत्र में रूपसपुर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे मोपेड और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मोपेड में आग लग गई। चालक की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई।

    वहीं पीछे बैठा उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। बाइक सवार दंपती भी घायल हैं। हादसे के बाद शिकोहाबाद-फिरोजाबाद लेन पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर मक्खनपुर, शिकोहाबाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड पहुंची। तब आग बुझाई गई। घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को हटवा कर आवागमन सामान्य कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अराव थानाक्षेत्र के गांव भारोल निवासी 52 वर्षीय मुन्नालाल अपने बेटे 32 वर्षीय आशु के साथ मोपेड से बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वह हाईवे पर रूपसपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि सामने से शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद मोपेड और बाइक सवार जमीन पर गिरे। दुर्घटना के बाद मोपेड में आग लग गई। इससे मुन्नालाल आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार मैनपुरी जिले में लहरा अम्नीपुर, थाना कुर्रा निवासी 30 वर्षीय जयदीप और 26 वर्षीय पत्नी मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वह मैनपुरी से आगरा दवाई लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे आशु और घायल जयदीप और मोहिनी को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा। फायर ब्रिगेड की मदद से मोपेड में लगी आग को बुझाया गया।

    थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि हादसे में मुन्नालाल की जलने से मृत्यु हो गई। जबकि उनका बेटा झुलसा उसका उपचार चल रहा है। वहीं बाइक सवार दंपती घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन सामान्य कराया गया।