अब रियल टाइम और लाइव अपलोड होगी हर रिपोर्ट: यूपी में आबकारी टीम हुई डिजिटल, एप से शराब की दुकानों की जांच
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के निरीक्षण को डिजिटल बनाने के लिए ईआईसीएफ ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप ...और पढ़ें

दुकान पर जांच के दौरान आबकारी टीम।
HighLights
आबकारी विभाग ने निरीक्षण के लिए ईआईसीएफ ऐप शुरू किया
ऐप से शराब दुकानों का निरीक्षण अब डिजिटल और पारदर्शी होगा
निरीक्षण टीम मौके से ही फोटो, वीडियो, स्टॉक अपलोड करेगी
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रियल टाइम और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग में बदलाव किए गए हैं। शराब की दुकानों के निरीक्षण काे डिजिटल बनाया गया है। इसमें निरीक्षण करने वाली टीम को एप पर फोटो, वीडियो, खामियां और अन्य व्यवस्थाओं को एप अपलोड करना होगा। साथ ही एप की मदद से मौके पर ही स्टोर में रखे स्टाक, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य का मिलान किया जा रहा है।
मौके से ही लाइव अपलोड होगी रिपोर्ट, जीपीएस से ट्रैक होगी लोकेशन
आबकारी विभाग शराब दुकानों की निगरानी और जांच व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक्साइज इंटेलिजेंस एंड कंप्लायंस फैसिलिटेशन सिस्टम (ईआईसीएफ एप) शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से आबकारी निरीक्षक दुकानों के निरीक्षण में मिलने वाली कमियों और अनियमितताओं का ब्योरा मौके से ही सीधे आनलाइन अपलोड करेंगे।
रियल टाइम, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग की पहल
यह एप पूरी तरह जीपीएस आधारित है। जिससे जांच के समय अधिकारी की वास्तविक लोकेशन और रियल टाइम रिपोर्ट शासन स्तर तक मानिटर की जा सकेगी। इससे पहले तक निरीक्षक रजिस्टर में रिपोर्ट दर्ज करते थे। जिससे अनियमितताओं की आशंका बनी रहती थी।
यह भी पढ़ें- यूपी के बटाईदार किसानों के लिए खुशखबरी, अब शपथ पत्र से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री; शासन ने बदले नियम
यह भी पढ़ें- मथुरा में फर्जी ED अफसर के खुल रहे कारनामे, 200 सौ करोड़ रु का लोन हड़पने का बनाया था प्लान
आबकारी निरीक्षक सदर एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में ईआइसीएफ एप का प्रयोग निरीक्षण के लिए होने लगा है। जिससे व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।