मथुरा में फर्जी ED अफसर के खुल रहे कारनामे, 200 करोड़ का लोन हड़पने का बनाया था प्लान
ईडी का फर्जी अधिकारी सचिन शर्मा 150-200 करोड़ रुपये का लोन हड़पने की फिराक में था। वह बैंक अधिकारियों से ...और पढ़ें

इसी कार से चलता था फर्जी ईडी अधिकारी सचिन शर्मा। फोटो सौ. पुलिस द्वारा
HighLights
फर्जी ईडी अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी का मंसूबा
बैंक अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाकर लोन हड़पने की योजना
खुद को दिवालिया घोषित कर रकम हड़पने की मंशा
संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। ईडी का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला सचिन शर्मा सिर्फ अधिकारियों पर रौब जमाने तक सीमित नहीं था, बल्कि उसकी नजर करोड़ों रुपये की ठगी पर थी। पूछताछ में उसने बैंक अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने और करीब डेढ़ से दो सौ करोड़ रुपये का लोन कराने की योजना का राजफाश किया है। उसकी मंशा लोन लेने के बाद खुद को दिवालिया घोषित कर रकम हड़पने की थी।
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ईडी का फर्जी अधिकारी बनकर शहर में अपनी पहचान बनाने वाले सचिन शर्मा के मंसूबे बेहद बड़े थे। अधिकारियों के बीच उठना-बैठना और ईडी का रसूख दिखाकर वह आर्थिक साम्राज्य खड़ा करने की फिराक में था।
बैंक अधिकारियों से अच्छा उठना-बैठना था
पूछताछ के दौरान सामने आया कि सचिन की बैंक अधिकारियों के साथ भी अच्छी उठना-बैठना थी। अब तक की जांच में पता चला है कि वह बैंकिंग क्षेत्र में अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर किसी साइड को दिखाकर डेढ़ से दो सौ करोड़ रुपये तक का लोन कराने की योजना बना रहा था। उसकी योजना लोन की बड़ी रकम हासिल करने के बाद खुद को दिवालिया घोषित करने की थी, ताकि बैंक की रकम वापस न करनी पड़े और उसे हड़पा जा सके।
यह भी पढ़ें- फर्जी ED अफसर गिरफ्तार: कार पर नीली बत्ती और रौबदार आवाज, मथुरा में CO ने दिखाई कड़ाई तो गिड़गिड़ाने लगा युवक
अभी पुलिस कर रही है जांच
हालांकि, उसकी यह योजना कितनी आगे बढ़ी थी और किन बैंक अधिकारियों से उसकी नजदीकियां थीं, इसकी जांच की जानी बाकी है। आरोप है कि वह अलग-अलग व्यापारियों से लाखों रुपये हड़प चुका है। गोवर्धन चौराहे के पास एक बिल्डर से फ्लैट भी किराए पर ले रखा था। इसी फ्लैट में वह रहता था। आरोप है कि बिल्डर को खुद को ईडी अधिकारी बताकर प्रभावित किया। सीओ ने बताया कि जांच के बाद कई बड़े मामले खुलने की आशंका है।