फिरोजाबाद: प्रेमी से बात करने से रोका तो पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, रात भर दर्द से तड़पता रहा पति
महिला करवाचौथ पर व्रत रखने के साथ ही गुरुवार रात को प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी। जानकारी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पुलिस को दी तहरीर
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। करवाचौथ की रात पत्नी प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने पति का दांत से प्राइवेट पार्ट काट लिया। इससे वह घायल हो गया। बदनामी के डर से रात में पति चुप्पी साधे रहा। शुक्रवार दोपहर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला करवाचौथ पर व्रत रखने के साथ ही गुरुवार रात को प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी। जानकारी पर पति ने इसका विरोध किया और मोबाइल फोन छीन लिया।
प्रेमी से फोन पर बात करने से रोकने पर हुआ था दंपती में झगड़ा
मोबाइल में प्रेमी और पत्नी द्वारा एक-दूसरे को भेजे गए संदेश पढ़कर दोनों के बीच मारपीट हो गई। पति के अनुसार गुस्से में आकर पत्नी ने उनका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। इससे खून बहने लगा। बदनामी के डर से जैसे-तैसे घर पर ही वह रात भर रहा। खून रोकने के लिए घरेलू उपाय किए और दर्द की दवा खाई। इससे आराम मिल गया।
शुक्रवार दोपहर पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि दंपती के बीच विवाद हुआ था। तहरीर पर जांच की जा रही है। पति का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
करवाचौथ पर पत्नी से विवाद के बाद तमंचा लेकर ससुराल पहुंचा पति, गिरफ्तार
करवाचौथ पर ससुराल में रह रही पत्नी से मिलने आए पति का विवाद हो गया। पत्नी को डराने के लिए कुछ देर बाद पति तमंचा लेकर ससुराल पहुंच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नारखी के छतरपुर निवासी अभिषेक की ससुराल रामगढ़ में हैं। विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही है। करवाचौथ पर गुरुवार दोपहर वह पत्नी से मिलने ससुराल आया था। बातचीत के दौरान दंपती के बीच झगड़ा हो गया। इस पर अभिषेक ससुराल से चला आया।
पत्नी को डराने के लिए वह कहीं से तमंचा लेकर गुरुवार शाम को ससुराल पहुंच गया। वह घर के आसपास घूम रहा था, तभी चेकिंग कर रही पुलिस ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें
इंस्पेक्टर रामगढ़ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह पत्नी और ससुरालियों डराने के लिए तमंचा खरीदकर लाया था। आरोपित को न्यायालय से जल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर