फिरोजाबाद पुलिस की मुठभेड़: कैंटर चोरी का आरोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कैंटर चोरी के वांछित आरोपित जाकिर हुसैन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ...और पढ़ें

एनकाउंटर करने वाली टीम। सौ: पुलिस विभाग
HighLights
कैंटर चोरी के वांछित आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
मुठभेड़ के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी
घायल आरोपित जाकिर हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र में कैंटर चोरी के मामले में वांछित आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। साती रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लग गई। घायल को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को जाटवपुरी चौराहे के पास सर्विस रोड पर खड़ा कैंटर चोरी हो गया था। वाहन मालिक के स्वजन की तहरीर पर रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान जाकिर हुसैन निवासी पोंडरी, थाना अवागढ़, एटा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित साती रोड के पास दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर रामगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने नायरा पेट्रोल पंप से नगला मिलिक जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पीछा करने पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में तीन साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पहले पंचायत में हुआ समझौता फिर थाने पहुंचे पिता
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में युवक की हत्या का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल