विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में तीन साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पहले पंचायत में हुआ समझौता फिर थाने पहुंचे पिता

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:40 AM (IST)

फिरोजाबाद के नारखी में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची से दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुरुआती ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नारखी में तीन साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना।

  2. दो किशोरों ने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया।

  3. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

संवाद सूत्र, नारखी (फिरोजाबाद)। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बालिका को अगवा कर दो किशोराें ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की ताई घेर में पहुंची तो आरोपित बच्ची को बेसुध छोड़कर भाग गए। सनसनीखेज वारदात के बाद ग्रामीणों ने पंचायत के दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। रविवार सुबह पिता और मां ने बेटी को लेकर थाने पहुंचे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

घर के बाहर खेलते समय किया अगवा

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर अपने 14 वर्षीय दोस्त के साथ मुंह दबाकर पास में स्थित भूसे के घेर में ले गया। यहां दोनों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच बालिका की ताई घेर में पहुंच गईं, तो आरोपित भाग गए। वह बेसुध हालत में बच्ची को घर लेकर आईं और स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपितों के स्वजन ग्रामीणों के साथ बालिका के घर पहुंचे।

पहले पंचायत में हुआ समझौता, रविवार को थाने पहुंचा पिता

ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शनिवार रात बच्ची की हालत बिगड़ने पर रविवार सुबह पिता और मां बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने शिकायत की। पिता ने बताया कि पहले लोकलाज के कारण उन्होंने शनिवार को सूचना नहीं दी थी। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह शिकायत करने आए हैं।

इंस्पेक्टर नारखी संजय कुमार पांडेय ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित किशोरों की तलाश की जा रही है।

वारदात के बाद से दहशत में है मासूम

दुष्कर्म की वारदात के बाद से बच्ची दहशत में हैं। स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे तो वह मां के गले से लिपटी रही। महिला पुलिसकर्मी उसे दुलारतीं हुईं नजर आईं।

यह भी पढ़ें- मथुरा में सीएम योगी की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त, 5 जिलों से 1000 पुलिसकर्मी और ड्रोन टीम की तैनाती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।