विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में युवक की हत्या का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

By Kartikay DwivediEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 17 Nov 2026 08:53 AM (IST)

फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में युवक प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार ...और पढ़ें

पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपित। सौ: पुलिस विभाग

पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपित। सौ: पुलिस विभाग

HighLights

  1. प्रदीप कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी देवेंद्र के पैर में लगी गोली।

  3. एका क्षेत्र में हुई आरोपी की गिरफ्तारी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के गांव सिंहपुर उड़ेसर में 15 नवंबर की सुबह पांच बजे जमीन के विवाद में युवक की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने सोमवार देर रात एक बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

गांव के निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। मामले में देवेंद्र समेत 12 आरोपितों के विरुद्ध थाना एका में मुकदमा लिखवाया गया था।

पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपित

इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि देर रात हत्याकांड में आरोपित देवेंद्र के नहर पटरी के रास्ते से कहीं भागने की फिराक में होने की सूचना पर पुलिस टीम नगला धारू पुल से आगे गांव निनावली के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आए युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लग गई। घायल देवेंद्र को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- जमानत पर छूटते ही हत्या: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, फिरोजाबाद के सिंहपुर गांव में तनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।