Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exit Poll के बाद यूपी की इस सीट पर भाजपाइयों का जोश हाई, बसपा प्रत्याशी ने पहले ही मान ली हार, सपा ने कही ये बात...

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 01:01 PM (IST)

    Firozabad Lok Sabha Seat फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के कड़ा मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है। शिवपाल सिंह यादव ने पिछला चुनाव सपा से अलग होकर लड़ा था। उस समय अक्षय यादव को हार का सामना करना पड़ा था। अब एक्जिट पोल आने के बाद तेज हुई जीत-हार की चर्चा के बीच भाजपा को इस सीट पर बढ़त दिखाने से भाजपा में उत्साह है।

    Hero Image
    फिरोजाबाद की सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। देश भर के मीडिया संस्थानों के लोकसभा चुनाव परिणामों के पूर्वानुमान (एक्जिट पोल) आने के बाद जीत-हार के दावे और तेज हो गए हैं। सही स्थिति तो मंगलवार को मतगणना के बाद सामने आएगी, लेकिन रविवार को चाय की दुकान से लेकर सरकारी कार्यालयों तक केवल एक्जिट पोल ही चर्चा में रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें फिरोजाबाद सीट पर भाजपा की बढ़त दिखाए जाने के बाद जहां सरकार के समर्थकों को जोश बढ़ गया है। वहीं सपा गठबंधन के समर्थक इसे फर्जी बता रहे हैं। जीत के दावों को लेकर दाेनों दलों के समर्थक अपना गणित समझा रहे हैं।

    रविवार सुबह 10 बजे कोटला चुंगी चौराहा पर मिठाई की एक दुकान पर कचाैड़ी और बेड़ई का नाश्ता कर रहे लोग एक्जिट पोल की चर्चा कर रहे थे। कोटला रोड पर रहने वाले विमल कुमार का कहना था कि अब तो एक्जिट पोल ने भी बता दिया कि देश में भाजपा की सरकार बन रही है। ये तो पहले से तय था। मोदी ने जो किया है उससे उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय था। उनके दोस्त प्रवीन ने भी हां में हां मिलाई। इसी तरह की चर्चा दोपहर में शास्त्री मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर होती मिली। वहां आभूषण देखने आए वीरेंद्र यादव एक्जिट पोल से सहमत दिखाई नहीं दिए। बोले जिस तरह मुसलमान, यादव और बसपा का वोट सपा को मिला है उससे अक्षय यादव की जीत तय है।

    ये भी पढ़ेंः Exit Poll 2024: भाजपा ने जिन सीटों पर किया था क्लीन स्वीप, आज ब्रज की उन सीट पर कांटे की लड़ाई, मैनपुरी में कभी नहीं मिली जीत!

    हार और जीत के अलग दावे

    इधर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जहां पूर्वानुमानों से उत्साहित हैं। वहीं सपा समर्थकाें का मानना है कि पूर्वानुमान गलत साबित होंगे। फिरोजाबाद सीट पर परिणाम सपा के पक्ष में आएगा। जीत-हार के अंतर का अनुमान भी अलग-अलग है। भाजपा समर्थक जहां 15-30 हजार के अंतर से जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं सपा समर्थक 50 हजार से अधिक की जीत बता रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Exit Poll: 1996 से सपा का सांसद रहा है यहां, क्या मैनपुरी में टूट पाएगा 'तिलिस्म'? डिंपल और जयवीर सिंह में कांटे का मुकाबला

    पूरे देश ने चुनाव से पहले ही मन ही मन नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री मान लिया था। देश भर की मीडिया का एग्जिट पोल इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा फिरोजाबाद सीट भी जीतेगी। जीत का अंतर भले ही कम हो सकता है। - उदय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

    हम एग्जिट पोल नहीं मानते। ये फर्जी हैं। जहां तक फिरोजाबाद सीट की बात है तो हमारा एक-एक बूथ गिना हुआ है। हम पौने दो लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। हाे सकता है कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों से जीतें। केवल फिरोजाबाद विस क्षेत्र से हमारी जीत का मार्जन कम हो सकता है। - शिवराज सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

    मेरा अनुमान है कि फिरोजाबाद सीट से भाजपा की जीत हाेगी और सपा प्रत्याशी अक्षय यादव 15 से 50 हजार वोटों से हारेंगे। मैंने मतदान के बाद ही ये आंकलन लगाया था और 22 मई को जाहिर भी कर दिया था। प्रदेश में भी भाजपा को 65 से 72 सीटों पर जीत हासिल होगी। - चौधरी बशीर पूर्व मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी