Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले भर में गूंजा वंदे मातरम

    By Edited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2016 11:57 PM (IST)

    जेएनएन, फीरोजाबाद: तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। पदाधिकारी और

    जेएनएन, फीरोजाबाद: तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए और जोशीले नारे लगाए। इस दौरान केंद्र की योजनाओं का बखान किया गया।

    टूंडला में दक्षिण मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जगन सेठ और सतीश दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया। जगन सेठ ने ग्रामीणों को केंद्र की योजनाएं बताई। महीपाल ¨सह के नेतृत्व में निकली यात्रा धीरपुरा, टीकरी, रामपुर, लतीफपुर, घुरकुआ, कुर्रा सहित कई गांवों में गई। राहुल पचौरी, पूरन ¨सह, बीएस धाकरे, रोहित उपाध्याय, भूपेंद्र रावत, बबली गौतम, संजय परमार, हरीश उपाध्याय, मनोज वर्मा, मुन्नेश, ¨टकू, रूपेश शुक्ला, सोम शर्मा, अंकित शर्मा शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक शिव¨सह चक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा इंद्रा नगर, सरस्वती नगर, सविता नगर, शिवपुरी, मनी की मढै़या, राधा नगर आदि गलियों में होती हुई सुभाष चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। जयजीव पाराशर, हनुमंत बघेल, दीपक चौधरी, द्विजेंद्र विक्रम परमार, नीलम दिवाकर, पुष्पेंद्र गुप्ता, रामबहादुर चक, प्रमोद कुमार, मनीष पाठक, गौरव चक, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

    फीरोजाबाद उत्तर मंडल में तिरंगा यात्रा ओएस पब्लिक स्कूल से मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, कैलाश ओझा, सुरेंद्र राठौर के नेतृत्व में निकाली गई। शिव मोहन श्रोत्रिय, संजय मिश्र, अशोक शर्मा हरी, विनोद पचौरी, महेश पूरन, राकेश ¨सह, सुनील मिश्रा, भगवानदास, ज्ञान श्रीवास्तव आदि शामिल थे। पश्चिम मंडल की तिरंगा यात्रा योगेंद्रपाल ¨सह तोमर के नेतृत्व में निकाली। अमर ¨सह राठौर, दीपक गुप्ता, ¨पकी चक, गुड्डू राठौर, रामगोपाल शर्मा, देवदत्त, राजन राठौर, मनीष राठौर, प्रेमवीर सविता, कप्तान ¨सह, हर्ष तोमर शामिल थे। पूर्वी मंडल की यात्रा निर्मल शर्मा के नेतृत्व में रसूलपुर से आरंभ हुई। आसफाबाद, शांति नगर, एलानी नगर आदि क्षेत्रों में गई। अनिल भारद्वाज, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, सत्यवीर, वैभव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनुज कुमार, रामनरेश, शामिल थे।

    शिकोहाबाद में सुभाष तिराहे से पंडित रामौतार शर्मा के नेतृत्व में निकली। वृंदावन लाल गुप्ता, रामकिशन ददाजू, डॉ. लक्ष्मीनरायन यादव, अर¨वद पचौरी, डॉ. रामकैलाश यादव, सतीश यादव, अनिल शर्मा, विष्णु सक्सेना, अश्वनी माथुर, दीपक चंदेल, लखपति बघेल, रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे। दूसरी रैली में हरिओम शर्मा, शैतान ¨सह, रमन तिवारी, सतीश यादव, प्रवीन कुमार शर्मा, अनुज जादौन, नीरज जादौन, राहुल महेरे, भोला पंडित, प्रेम गुप्ता, रामकैलाश यादव, लखपति बघेल, अनिल शर्मा, धर्मवीर आदि की भागीदारी रही।

    जसराना में भाजपा नेता रामगोपाल लोधी के नेतृत्व में यात्रा निकली। एलआर डिग्री कालेज से शुरू होकर पाढ़म होते हुए कैलई, मोरचा, एका, मुस्तफाबाद, फरिहा, हाथवंत, खैरगढ़, प्रतापपुर से बिल्टीगढ़ जाकर समाप्त हुई। जिला संयोजक राजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पूरन ¨सह लोधी, अवधेश कुमार सियाराम, फौजी मनोज कुमार, रामप्रकाश झा, चंद्रप्रकाश यादव, संजीव, भोले, अमलेश आदि शामिल थे।

    सिरसागंज में इटावा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा यात्रा को भाजपा नेता डॉ. चंद्रसेन जादौंन ने रवाना किया। शशांक वीर ¨सह एवं अविनाश ¨सह भोले के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। महेंद्र ¨सह भोले, अविनाश ¨सह भोले, शशांकवीर ¨सह, रामप्रताप ¨सह, डॉ. राजीव कुमार, केशव गुप्ता, फूल¨सह बघेल और डॉ. ललित मोहन जादौंन शामिल थे।